MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Career
  • Education
  • IAS बनने के जुनून में छोड़ दी थी लाखों की नौकरी, छोटे शहर का लड़का अफसर बना तो दुनिया ने किया सलाम

IAS बनने के जुनून में छोड़ दी थी लाखों की नौकरी, छोटे शहर का लड़का अफसर बना तो दुनिया ने किया सलाम

मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले वर्णित नेगी ने सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद पावर ग्रिड में बेहद अच्छे पैकेज पर नौकरी की शुरुआत की, लेकिन उनका सपना था आईएएस अफसर बनना। इसके लिए उन्होंने पावर ग्रिड की नौकरी छोड़ दी और यूपीएएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों में जुट गए। इसमें उन्हें आसानी से सफलता नहीं मिली। दो प्रयास में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 2018 में सिविल सर्विस परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल कर सफलता की मिसाल कायम की। वर्णित नेगी के पिता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाईस्कूल परसदा के प्रिंसिपल हैं और मां डॉक्टर सीमा नेगी बिलासपुर कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफसर हैं। उनके बड़े भाई डॉक्टर अंकित नेगी बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट हैं। वर्णित नेगी का बचपन छत्तीसगढ़ के जशपुर में बीता। जानते हैं इनके करियर के बारे में।

Asianet News Hindi | Updated : Nov 29 2019, 11:52 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
वर्णित नेगी का कहना है कि उन्होंने तय कर लिया था कि किसी भी हाल में सिविल सर्विस की परीक्षा में सफलता हासिल करनी है। इसलिए शुरुआती असफलता से वे हतोत्साहित नहीं हुए। उन्होंने हार्ड वर्क की जगह स्मार्ट वर्क पर जोर देना शुरू किया। वर्णित नेगी की प्रारंभिक शिक्षा जशपुर में हुई। इसके बाद उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल से 7वी से 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की। 12वीं की पढ़ाई उन्होंने राजस्थान के कोटा से की।
27
Asianet Image
पावर ग्रिड में इंजीनियर की नौकरी भी उनकी बुरी नहीं थी। पैकेज भी अच्छा-खासा था। लेकिन शुरू से ही उनका सपना था आईएएस बनने का। इसलिए उन्होंने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी करनी शुरू की।
37
Asianet Image
वर्णित को ऐसा लगा कि इंजीनियरिंग की नौकरी करते हुए वे ठीक से इस परीक्षा की तैयारी नहीं कर सकेंगे। इसलिए उन्होंने मार्च 2016 में यह नौकरी छोड़ दी। पहले प्रयास में उन्हें मुख्य परीक्षा में सफलता नहीं मिल पाई थी। दूसरे प्रयास में उन्हें 504वीं रैंक मिली। इसके बाद उन्हें रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में असिस्टेंट सिक्युरिटी कमिश्नर का पद मिला। लेकिन वर्णित तो आईएएस बनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने तीसरी बार परीक्षा देने का फैसला किया।
47
Asianet Image
तीसरी बार में उन्हें इस परीक्षा में 13वीं रैंक मिल गई। यह एक बड़ी सफलता थी। वर्णित अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब रहे। वर्णित कहते हैं कि इस परीक्षा में शुरुआती असफलता से न तो घबराना चाहिए और ना ही निराश होना चाहिए। इस परीक्षा में सफलता के लिए दृढ़ संकल्प के साथ परिवार के सपोर्ट की भी जरूरत होती है। साथ ही, सोशल मीडिया से भी दूरी बनानी पड़ती है। सोशल मीडिया से जुड़े रहने से ध्यान भटकता है।
57
Asianet Image
वर्णित का कहना है कि यूपीएसससी एग्जाम की तैयारी के लिए मेहनत तो जरूरी ही है, लेकिन यह प्लानिंग के साथ होनी चाहिए। आजकल स्मार्ट वर्क ज्यादा मायने रखता है। तैयारी के दौरान धैर्य बनाए रखना पड़ता है। उनका कहना है कि तैयारी के दौरान ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए, जिनसे ध्यान भटकता हो।
67
Asianet Image
वर्णित कहते हैं कि तैयारी के दौरान ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए। इससे नुकसान होता है। अगर पढ़ने का मन नहीं कर रहा हो तो जबरदस्ती पढ़ाई नहीं करना चाहिए। बहरहाल, अलग-अलग कैंडिडेट्स के तरीके अलग हो सकते हैं। तैयारी का कोई एक फॉर्मूला नहीं है। इस परीक्षा की तैयरी में क्रिएटिविटी की काफी गुंजाइश होती है।
77
Asianet Image
वर्णित नेगी इस परीक्षा की तैयारी करने वालों से अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहते हैं कि प्रिलिम्स और मेन्स एग्जाम की तैयारी में कुछ चीजें एक तरह की होती हैं तो कुछ एकदम अलग। इनकी तैयारी साथ-साथ भी कर सकते हैं। साथ ही, इंटरव्यू को लेकर भी खास तौर पर तैयारी करनी चाहिए।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories