• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Career
  • Education
  • राजेंद्र प्रसाद से कोविंद तक : भारत के सभी राष्ट्रपति के बारें में जानिए, कौन रहे अब तक सबसे लोक​प्रिय महामहिम

राजेंद्र प्रसाद से कोविंद तक : भारत के सभी राष्ट्रपति के बारें में जानिए, कौन रहे अब तक सबसे लोक​प्रिय महामहिम

करियर डेस्क : राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Elections 2022) की जंग शुरू हो गई है और सबसे बड़ा सवाल जो है, वह यह कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा? विपक्ष की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को उम्मीदवार बनाया गया है तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी समुदाय से आने वाली द्रौपदी मूर्मू (Draupadi Murmu) के नाम का ऐलान किया है। अब अगर मुर्मू चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बनती हैं तो 25 जुलाई को उनका शपथ ग्रहण होगा। उस दिन उनकी उम्र 64 साल 35 दिन होगी। जो अब तक किसी भी राष्ट्रपति की सबसे कम उम्र होगी। फिलहाल अभी सबसे युवा राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी (Neelam Sanjiva Reddy) के पास है। रेड्डी जब राष्ट्रपति बने थे, तब उनकी उम्र 64 साल दो महीने 6 दिन थी। जानिए भारत के सभी राष्ट्रपतियों की लिस्ट, किस उम्र में पद पर काबिज हुए, कब तक कार्यकाल रहा और क्या उपलब्धियां उनके नाम रहीं...

Asianet News Hindi | Published : Jun 24 2022, 08:28 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
114
Asianet Image

डॉ. राजेंद्र प्रसाद
डॉ. राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad) भारत के पहले राष्ट्रपति चुने गए। वह देश में सबसे ज्यादा समय तक सेवा देने वाला राष्ट्रपति थे। डॉ. प्रसाद भारत के एकमात्र राष्ट्रपति थे, जिन्होंने दो कार्यकालों तक राष्ट्रपति पद पर कार्य किया। वे संविधान सभा के अध्यक्ष भी थे। 1962 में उन्हें भारत रत्न नवाजा गया।

214
Asianet Image

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 
भारत के पहले उपाध्यक्ष डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Sarvepalli Radhakrishnan) देश के दूसरे राष्ट्रपति चुने गुए। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1954 में उन्हें भारत रत्न दिया गया।

314
Asianet Image

डॉ. जाकिर हुसैन
डॉ. जाकिर हुसैन (Zakir Husain) देश के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति चुने गए। वह भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे। जिस वक्त उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली, उनकी उम्र 70 साल थी। पद पर रहते ही इनका निधन हो गया था। इन्होंने ही जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। 

414
Asianet Image

वराहगिरी वेंकट गिरी (वीवी गिरी)
भारत के चौथे राष्ट्रपति वराहगिरी वेंकट गिरी यानी वीवी गिरी (VV Giri) चुने गए। वह कार्यवाहक राष्ट्रपति के पद पर भी कार्य कर चुके थे। वे 75 साल की उम्र में राष्ट्रपति चुने गए। उन्हें साल 1975 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

514
Asianet Image

फखरुद्दीन अली अहमद
देश के पांचवे राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद (Fakhruddin Ali Ahmed) चुने गए। वह दूसरे ऐसे राष्ट्रपति थे, जिनका निधन पद पर रहते हुए हो गया था। उनके निधन के बाद बीडी जत्ती ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर काम किया।

614
Asianet Image

नीलम संजीव रेड्डी
नीलम संजीव रेड्डी भारत के 6वें और अब तक के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति बने। पहली बार राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी बार वह चुनाव जीतकर इस पद पर काबिज हुए। राष्ट्रपति बनने से पहले वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

714
Asianet Image

ज्ञानी जैल सिंह
ज्ञानी जैल सिंह (Zail Singh) भारत के पहले सिख राष्ट्रपति बने। राष्ट्रपति बनने से पहले वे पंजाब के मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रहे। वह पहले और एकमात्र राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने पॉकेट वीटो का इस्तेमाल किया। यह वीटो उन्होंने भारतीय डाक घर से संबंधी विधेयक के लिए किया था।

814
Asianet Image

आर. वेंकटरमण
आर. वेंकटरमण (Ramaswamy Venkataraman) एक ऐसे राष्ट्रपति थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। राष्ट्रपति बनने से पहले वह 1984 से 87 तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे थे। वे वकील, स्वतंत्रता संग्रामी और महान राजनेता थे।

914
Asianet Image

डॉ. शंकर दयाल शर्मा
डॉ. शंकर दयाल शर्मा (Shankar Dayal Sharma) भारत के नौवें राष्ट्रपति चुने गए। अपने राष्ट्रपति पद से पहले वे देश के आठवें उप राष्ट्रपति थे। वे भोपाल के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। साल 1956 से 67 तक कैबिनेट मिनिस्टर. इंटरनेशनल बार एसोसिएशन ने उनकी लीगल प्रोफेशन में उपलब्धियों को लेकर उन्हें 'लिविंग लीजेंड ऑफ लॉ अवॉर्ड ऑफ रिकग्निशन' से सम्मानित किया था।

1014
Asianet Image

के.आर. नारायणन
केआर नारायणन (KR Narayanan) भारत के पहले दलित राष्ट्रपति थे। वह पहले मलयाली व्यक्ति थे, जो देश के सर्वोच्च पद पर काबिज हुए। उनके नाम कई उपलब्धियां रहीं। लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले और राज्य की विधानसभा को संबोधित करने वाले नारायणन पहले राष्ट्रपति थे।

1114
Asianet Image

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) पहले वैज्ञानिक थे, जो भारत के राष्ट्रपति चुने गए। उन्हें भारत के मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। वह सबसे ज्यादा वोट से जीतकर इस पद पर पहुंचने वाला पहले राष्ट्रपति थे। 1997 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

1214
Asianet Image

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
प्रतिभा देवी सिंह पाटिल (Pratibha Devisingh Patil) भारत की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं। वह सुखोई विमान उड़ाने वाली पहली महिला राष्ट्रपति भी हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले वह राजस्थान की राज्यपाल रहीं। 1962 से 1985 तक पांच बार महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य रहीं। 1991 में अमरावती से लोकसभा चुनाव जीतीं।

1314
Asianet Image

प्रणब मुखर्जी 
प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) देश के 13वें राष्ट्रपति चुने गए। राष्ट्रपति बनने से पहले वह केंद्रीय वित्त मंत्री रहे। उन्हें 1997 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला। साल 2008 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया।

1414
Asianet Image

रामनाथ कोविंद
रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) वर्तमान में भारत  के राष्ट्रपति हैं। 25 जुलाई 2022 को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। कोविंद 25 जुलाई, 2017 को राष्ट्रपति बने। इससे पहले वह बीजेपी के सदस्य रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले वे बिहार के राज्यपाल रहे। राज्यपाल रहते उन्होंने विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया था। जो उनकी बड़ी उपलब्धि माना जाती है।

इसे भी पढ़ें
जानिए कितनी पढ़ी लिखी हैं बीजेपी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, जीतीं तो होंगी सबसे कम उम्र की प्रेसीडेंट

हादसों से भरी रही 'भावी' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जिंदगी, 3 बार टूटा दुखों का पहाड़ फिर ऐसे बदली किस्मत

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
द्रौपदी मुर्मू
 
Recommended Stories
Top Stories