MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Career
  • Education
  • 'बड़ी होकर किरण बेदी बनूंगी'...इस हौसले के साथ बनी IPS, स्वैग ऐसा कि देखते रह जाते हैं लोग

'बड़ी होकर किरण बेदी बनूंगी'...इस हौसले के साथ बनी IPS, स्वैग ऐसा कि देखते रह जाते हैं लोग

नई दिल्ली. लड़कियों को भले समाज कमजोर और अबला नारी समझता रहे लेकिन जब वो वर्दी में होती हैं तो चट्टान बन जाती हैं। देश सेवा का फर्ज हो या लोगों की जान की जिम्मेदारी पुलिस की नौकरी में देश की हर महिला सिपाही अपने फर्ज को बखूबी निभा रही है। पर यहां तक पहुंचने के लिए लड़कियां सैकड़ों पापड़ बेलती हैं। देश में लड़कियों का पुलिस में जाना अच्छा नहीं माना जाता था तब भी किरण बेदी देश की पहली महिला IPS अफसर बनी थीं। वो लाखों लड़कियों की प्रेरणा हैं। ऐसे ही उन्हें देख झारखंड की एक लड़की ने भी सोचा कि मैं बड़े होकर किरण बेदी बनूंगी। ये लड़की है लेडी सिंघम IPS अंकिता शर्मा। IAS-IPS सक्सेज स्टोरी में हम आपको अंकिता के संघर्ष की कहानी सुना रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Updated : Mar 17 2020, 01:42 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
अंकिता छत्तीसगढ़ के दुर्ग की रहने वाली हैं। उनके पिता राकेश शर्मा समाजसेवी हैं। अंकिता अपने घर में छोटी लड़की थीं। माता-पिता ने उन्हें बेटे की तरह ही पाला। वो एक टॉम बॉय की तरह रहती थीं। बचपन में टीवी पर फिल्में देखकर उन्होंने कह दिया कि मैं तो बड़े होकर किरण बेदी बनूंगी। उनकी मां और पिता की भी यही इच्छा थी।
29
Asianet Image
हालांकि अंकिता एक औसत छात्रा थीं। उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की।बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए के बाद उन्होंने यूपीएससी के लिए लोक प्रशासन विषय को चुना था।
39
Asianet Image
अंकिता को यूपीएससी में दो बार असफलता हाथ लगी पर कमजोरियों को दूर कर तीसरे चांस में वो पास हो गईं। शर्मा शुक्ला ने साल 20018 में 203 वां रैंक पाकर अपनी मंजिल को हासिल किया। वह कहती हैं कि, खुद पर भरोसा और आत्मविश्वास के साथ की गई मेहनत के दम पर उन्हें सफलता मिली।
49
Asianet Image
यूपीएससी की तैयारी के दौरान ही अंकिता की शादी हो गई थी। शादी हो जाने की वजह से घर और अपना मिशन यूपीएससी दोनों संभालना होता था।
59
Asianet Image
उनके पति विवेक आर्मी में कैप्टन हैं जिन्होंने पत्नी को उनका वर्दी पहनने का सपना पूरा करने में फुल सहयोग दिया। अंकिता हमेशा से पुलिस अफसर ही बनना चाहती थीं। अंकिता खानदान में पहली है जो आईपीएस चुनी गई।
69
Asianet Image
अंकिता कहती हैं कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। उन्हें वर्दी पहन लोगों की सेवा करनी थी। इतनी ही नहीं अंकिता का स्वैग देख नेताओं के भी पसीने छूट जाते हैं।
79
Asianet Image
वो हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। जाबांज पुलिस अफसर होने के साथ-साथ अंकिता के फैशल और स्टाइल के कारण भी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
89
Asianet Image
इसी साल फरवरी में अंकिता की एक महिला नेता से झड़प हो गई थी। इसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। विधायक शकुंतला साहू ने महिला अफसर को औकात दिखाने की धमकी दी थी तो आईपीएस उन्हें नियम-कायदे और कानून का हवाला देकर जवाब देती रहीं।
99
Asianet Image
विधायक ने आईपीएस पर रौब झाड़ा..तो अंकिता से जवाब मिला, आपको जहां फोन लगाना है..लगा लें। ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था जिसके बाद अंकिता सोशल मीडिया पर छा गई थीं।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories