MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Career
  • Education
  • CBSE Results 2020: इस लड़की के हर विषय में आए 100 में से 100 नंबर, बाकी टॉपर्स भी पीछे नहीं

CBSE Results 2020: इस लड़की के हर विषय में आए 100 में से 100 नंबर, बाकी टॉपर्स भी पीछे नहीं

करियर डेस्क.  CBSE 12th Toppers: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (CBSE) के 12वीं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। पिछले साल की ​तरह ही इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल 12वीं की परीक्षा में 92.15% लड़कियों ने सफलता हासिल की है जबकि 86.19% लड़के पास हुए हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले लड़कों के पास प्रतिशत बेहतर रहा है। पिछले सल 79.40 प्रतिशत लड़के ही पास हो सके थे। इस साल का कुल रिजल्ट 88.78 फीसदी रहा है। इसके साथ ही एक ऐसी छात्रा भी सामने आई है जिसके हर सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर आए हैं। कोई ऐसा विषय नहीं है जिसमें उसने शतक नहीं लगाया है। संस्कृत और अर्थशास्त्र जैसे विषय में भी ये लड़की टॉप कर आई है। लखनऊ की दिव्यांशी जैन (Divyanshi Jain)  का शत प्रतिशत प्रदर्शन रहा। दिव्यांशी जैन ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। दिव्यांशी के शोध के क्षेत्र में जाना चाहती हैं। 

 

आइए देखते दिव्यांशी के अलावा दूसरे टॉपर्स की भी कहानी- 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 13 2020, 04:13 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

शहर के गणेशगंज निवासी स्टेशनरी व्यापारी राजेश प्रकाश जैन की बेटी दिव्यांशी ने बारहवीं में शत प्रतिशत अंक हासिल किए। दिव्यांशी ने बिना कोचिंग के मदद लिए यह सफलता हासिल की। दिव्यांशी कहती हैं कि कड़ी मेहनत निश्चित तौर पर अपना रंग लाती है। दिव्यांशी बताती हैं कि सफलता के लिए लगन और आत्मविश्वास बेहद जरूरी है। 

 

दिव्यांशी शोध के क्षेत्र में जाना चाहती हैं। वह रोजाना तीन से चार घंटे ही पढ़ाई करती हैं। उनका कहना है कि पढ़ाई का उतना ही लाभ है, जितना समझ आए। उनकी मां सीमा जैन गृहणी हैं। दिव्यांशी ने हाईस्कूल में 98% अंक हासिल किए थे। 

26
Asianet Image

दिव्यांशी के मार्क्स

 

* अंग्रेजी : 100

*संस्कृत : 100 

* इतिहास : 100

*भूगोल : 100

* बीमा : 100

* अर्थशास्त्र : 100

 

36
Asianet Image

देश में कार्डियोलॉजस्टि सर्जन की संख्या बहुत कम है। इस लिए नीट क्वालीफाई करके कार्डियोलॉजस्टि बनना चाहते हैं। यह कहना है आरएलबी चिनहट के छात्र ऋतिक वर्मा का। ऋतिक 12वीं में 97.6 प्रतिशत नंबरों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिता शैलेंद्र कुमार बाराबंकी के काजी बेहटा में रहते हैं। मां गृहणी हैं।

 

ऋतिक ने बताया कि वह रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई करते थे। जो स्कूल में पढ़ाया जाता था उसका घर पर अच्छे से रिवीजन करते थें। यहां वह चाचा धीरेंद्र के साथ कमता नंद सिटी में रहते हैं। पढ़ाई के दौरान चाचा और सभी परिवारीजनों का सहयोग मिला।

46
Asianet Image

इसी तरह शहर के रानी लक्ष्मी बाई स्कूल आरएलबी इंदिरा नगर की श्रेया श्रीवास्तव व यश राज सिंह राठौर ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया। आरएलबी की ही आस्था त्रिपाठी, समीर 97.4 प्रतिशत अंक  हासिल किए।

56
Asianet Image

इस साल कोरोना और लॉकडाउन की वजह से सीबीएसई 12वीं की कई परीक्षाएं संपन्न नहीं हो पायीं। 12 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया।

 

CBSE कक्षा 12 परीक्षा के लिए कुल 12,06,893 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 5,22,819 लड़कियां, 6,84,068 लड़के और 6 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन के कारण, CBSE को कुछ परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा और बाद में जुलाई को फिर से शुरू करने का फैसला किया।  हालांकि, CBSE ने बाद में कोविड -19 मामलों में बढ़ोत्तरी देख परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया। 

66
Asianet Image

क्या इस बार जारी होगी मेरिट लिस्ट?

 

CISCE बोर्ड की तरह सीबीएसई भी इस बार स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट जारी ना करने पर भी विचार कर रहा है। बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, सीबीएसई ने अभी तक दोनों क्लासों के लिए स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट जारी करने पर फैसला नहीं लिया है। दरअसल, इस बार कोरोना वायरस कोविड- 19 की महामारी के चलते पूरी परीक्षा नहीं हो पाई जिसके कारण स्टूडेंट्स का रिजल्ट इवैल्युवेशन विधि से तैयार किया गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट जारी करने का कोई सेंस नहीं बनता।

 

ऐसे मिलेंगे CBSE 10वीं और 12वीं के डिजिटल एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स

 

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद अपने स्टूडेंट्स को एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, पास सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी के साथ ही डिजिटल भी देता है। डिजिटल एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स digilocker.gov.in से जाकर स्टूडेंट्स ले सकते हैं। डिजिलॉकर के अकाउंट क्रेडेशियल बोर्ड स्टूडेंट्स को एसएमएस के जरिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर पर भेजेगा।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories