MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Career
  • Education
  • इसे कहते हैं स्मार्ट किसान, एक प्रयोग करने छोड़ दी विदेश की नौकरी, आज कमाते हैं अच्छा-खासा

इसे कहते हैं स्मार्ट किसान, एक प्रयोग करने छोड़ दी विदेश की नौकरी, आज कमाते हैं अच्छा-खासा

इस समय देश में किसान आंदोलन की चर्चा की है। आमतौर पर माना जाता है कि खेती-किसानी में मुनाफा कम है। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप सही तौर-तरीके से किसानी करते हैं, तो आपके लिए यह नौकरी से बेहतर धंधा है। मिलिए..ये हैं अवतार सिंह। पंजाब के पठानकोट के एक गांव में रहते हैं। कभी विदेश में नौकरी करने गए थे। लेकिन अपने वतन की याद आती थी। जब लौटे, तो किसानी करने लगे। हालांकि शुरुआत में कुछ समझ नहीं आया। लेकिन फिर इन्होंने गुड़ का उत्पादन शुरू किया और आज अच्छा-खासा कमा रहे हैं। स्मार्ट तरीके से इन्होंने यह काम शुरू किया। आज अन्य राज्यों में इनके गुड़ की डिमांड है। आइए पढ़ते हैं इनकी कहानी...

Asianet News Hindi | Published : Dec 15 2020, 09:56 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

अवतार सिंह बताते हैं कि कोई भी काम सरल नहीं होता, लेकिन मुश्किल भी नहीं। जब वे विदेश से नौकरी छोड़कर भारत लौटे, तो लोगों का कहना था कि यह निर्णय गलत है। लेकिन जब उनका बिजनेस जमने लगा, तो वही लोग अब उनसे तौर-तरीके सीखने आने लगे हैं।

25
Asianet Image

अवतार सिंह बताते हैं कि उन्होंने सबसे पहले कृषि विभाग द्वारा आयोजित  कैंप में गुड़ बनाने का तौर-तरीका सीखा। फिर खुद प्रयोग किया। आज उनके गुड़ से कई लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

35
Asianet Image

अवतार सिंह कहते हैं कि आप वो काम करिए, जो आपके यहां अनुकूल हो। जैसे पंजाब में गन्ना खूब होता है। इसलिए यहां गुड़ बनाना सरल है। इसके लिए कृष विभाग के कैंपों में जाकर तरीका सीख सकते हैं।

45
Asianet Image

आप गन्ने के लिए सीधे किसानों से संपर्क करें। इससे अच्छा और बाजिव दामों पर गन्ना मिल सकेगा। अगर गन्ना नहीं मिल रहा, तो मंडी से भी खरीदा जा सकता है। अवतार के गुड़ बिजनेस से गन्ना किसान, ट्रांसपोर्ट के आदमी, मजदूर आदि को रोजगार मिला हुआ है।

55
Asianet Image

अवतार सिंह कहते हैं कि इस तरह की चीजों के उत्पादन के लिए शुद्धता होना जरूरी है। अगर आपने खराब क्वालिटी का माल बेचा, तो ग्राहक धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे। वहीं, इसके लिए अच्छी मार्केटिंग भी जरूरी है।  अवतार सिंह कहते हैं कि किसी भी बिजनेस में धैर्य बहुत जरूरी है। किसी भी बिजनेस को चलने में टाइम लगता है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories