• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • रोजाना सिर्फ 29 रुपए जुटाकर भी ऐसे बना सकते हैं लाखों की दौलत

रोजाना सिर्फ 29 रुपए जुटाकर भी ऐसे बना सकते हैं लाखों की दौलत

बिजनेस डेस्क। आजकल कहीं भी निवेश करने के पहले काफी सोचना-समझना पड़ता है। कहीं ब्याज दर कम होती है, तो कहीं जमा की जाने वाली रकम की सुरक्षा का सवाल होता है। ऐसी बीमा कंपनियों की कमी नहीं जहां निवेशकों को लगाया गया पैसा डूबने की आशंका होती है। वहीं, लाइफ इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) को लेकर ऐसी बात नहीं है। पब्लिक सेक्टर की इस इंश्योरेंस कंपनी में जमा पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। यही नहीं, इसकी पॉलिसी अलग-अलग वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रख कर बनाई जाती है। आज हम आपको LIC की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें रोजाना 29 रुपए जमा कर 3 लाख 97 हजार रुपए हासिल किए जा सकते हैं। जानें इस पॉलिसी के बारे में।

Asianet News Hindi | Updated : Jun 14 2020, 10:24 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

क्या है यह पॉलिसी
यह LIC की Aadhar Shila पॉलिसी है। इस पॉलिसी में 8 से लेकर 55 वर्ष की उम्र तक के लोग निवेश कर सकते हैं। इस पॉलिसी में न्यूनतम सम एश्योर्ड 75 हजार रुपए और अधिकतम 3 लाख रुपए तक लिया जा सकता है। 

26
Asianet Image

सिर्फ महिलाओं के लिए
LIC की Aadhar Shila पॉलिसी की खासियत यह है कि इसमें सिर्फ महिलाएं  ही निवेश कर सकती हैं। यह एक नॉन-लिंक्ड, नियमित प्रीमियम  भुगतान के साथ लाभ देने वाली एंडोमेंट पॉलिसी है। इसमें अगर पॉलिसी लेने वाले की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को भी वित्तीय सहायता मिलती है।
 

36
Asianet Image

कब तक करना होता है निवेश
इस पॉलिसी में रोज 29 रुपए जमा करने पर 3 लाख 97 हजार रुपए मिल सकते हैं। यह एक टर्म पॉलिसी है। अगर 31 साल की उम्र में किसी ने इस पॉलिसी में 20 साल के टर्म के लिए निवेश करना शुरू किया तो डबल एक्सीडेंट बेनिफिट 3 लाख रुपए, सम एश्योर्ड 3 लाख रुपए, डेथ सम एश्योर्ड 3 लाख 30 हजार रुपए और बेसिक सम एश्योर्ड 3 लाख रुपए होगा।

46
Asianet Image

फर्स्ट ईयर प्रीमियम
फर्स्ट ईयर प्रीमियम पर 4.5 फीसदी टैक्स लगता है। इस टैक्स के साथ सालाना 10959 रुपए जमा करना होगा। 6 महीने पर यह राशि 5537 रुपए होगी। 3 महीने पर 2798 रुपए और मासिक 933 रुपए जमा करना होगा। वहीं, रोजाना 30 रुपए जमा किए जा सकते हैं। कुल अनुमानित देय प्रीमियम 214696 रुपए होगा।

56
Asianet Image

मेच्योरिटी पर रिटर्न
पॉलिसी मेच्योर होने पर कुल अनुमानित रिटर्न 3,97,500 रुपए है। अगर कोई महिला 31 वर्ष की उम्र में 20 साल के टर्म प्लान में निवेश करना शुरू करती है तो उसे 4.5 फीसदी टैक्स के साथ पहले साल का प्रीमियम जमा करना होगा। यह राशि 10959 रुपए होगी। रोजाना के हिसाब से 30 रुपए जमा करने होंगे। पहले साल का प्रीमियम जमा करने के बाद टैक्स 2.25 फीसदी हो जाएगा और रोजाना 293 रुपए जमा करने होंगे। 

66
Asianet Image

कितना होगा फायदा
20 साल के टर्म प्लान में कुल 214696 रुपए जमा करने होंगे। मेच्योरिटी पर कुल रिटर्न 397500 रुपए मिलेंगे। इस तरह इस पॉलिसी में निवेश करने पर कुल 182804 रुपए का फायद होगा।  LIC की आधार शिला पॉलिसी में पैसा कम पैसे का निवेश करने पर मेच्योरिटी पर इतना फायदा तो है ही, साथ ही इसमें पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाने पर परिवार को आर्थिक लाभ मिलता है। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories