- Home
- Business
- Money News
- देश के टॉप चोर बाजार, यहां आएंगे तो खाली हाथ नहीं जाएंगे, जरूरत का हर सामान मिलता है बेहद सस्ता
देश के टॉप चोर बाजार, यहां आएंगे तो खाली हाथ नहीं जाएंगे, जरूरत का हर सामान मिलता है बेहद सस्ता
बिजनेस डेस्क । चोर बाजार का नाम तो आपने सुना ही होगा, ये भी जानते होंगे कि चोर बाजार में सभी सामान बहुत सस्ता बिकता है। अब सामान चोरी का है तो बिकेगा भी सस्ता, ये सार्वजनिक बाजार होने के बाद भी पुलिस इस परे रेड क्यों नहीं मारती, ये सामान बिकता कैसे है, ऐसे कई सवाल है जो जेहन में घूमते रहते हैं। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे ही बाजारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
देश में कई ऐसे शहर हैं जहां सस्ते दामों पर सामान मिल जाता है। ऐसे मार्केट को चोरलबाजार नाम दे दिया डाता है। ये बात सही है कि इन बाजारों में चोरी का सामन बिकता है, लेकिन इन मार्केट में सेकेंड हैंड और पुरान सामन सस्ते दामों में बेचा जाता है।पुलिस बी यहां आकर ये पहचान नहीं कर पातीकी कौन सासामन चोरी का है कौन सा सामान पुराना है। इन बाजारों में आप फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रानिक सामान से कार के पार्ट्स भी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
मटन स्ट्रीट, मुंबई - Mutton Street, Mumbai
मुंबई में पूरी दुनिया का मशहूर मटन स्ट्रीट चोर बाजार है। यहां आप पुरानी से पुरानी किताब को खरीद सकते हैं। यहां नए सामान का रीमेक वर्जन मिल जाता है। एंटीक फर्नीचर, सेकेंड हैंड कपड़े, लग्जरी ब्रांड के प्रोडक्ट्स की कॉपी बहुत कम दाम में मिल जाते हैं। कई बार लोगों को अपना चोरी गया सामान यहां मिल जाता है। लेकिन इस सामान को खरीदने के लिए फिर से कीमत चुकानी होती है।
चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली - Chandni Chowk, Old Delhi
दिल्ली के चांदनी चौक बाजार से तो सभी परिचित हैं। विदेशी लोग भी पुराना और चोरी का सामान खरीदने यहां पहुंच जाते हैं। चांदनी चौका का ये बाजार सबसे अधिक कपड़े और हार्डवेयर की खरीद फरोख्त लिए जाना जाता है। यहां पर मिलने वाला सामान या तो सेकेंड हैंड होता है या फिर डिफेक्टिव होता है। बड़े ब्रांड से लेकर छोट-छोट ब्रांड के प्रोडक्ट्स भी यहां मिल जाते हैं। दिल्ली में दरियागंज बाजार भी है, जहां कम दाम में किताबें खरीदी जाती हैं।
सोती गंज मेरठ - Soti Ganj, Meerut
सोती गंज भी चोर बाजारों की श्रेणी में शामिल है। इस बाजार में गाड़ी के ईंधन टैंक से लेकर हर छोटा पार्ट सबसे कम दाम में खरीद सकते हैं। सोती गंज, मेरठ में है, यहां सस्ते में ऑटोमोबाइल पार्ट्स बेचे जाते हैं। दिल्ली/एनसीआर या उत्तरी शहरों से जो भी गाड़ी का सामान या कार चोरी होता है, उसे यही बेचा जाता है। यहां रोल्स रॉयस जैसे लग्जरी गाड़ियों के पार्टस तक खरीद सकते हैं।
चिकपेट मार्केट, बेंगलुरु - Chickpet Market, Bengaluru
चिकपेट मार्किट बेंगलुरु का चोर बाजार है। मुंबई की तर्ज पर चिकपेट बाजार में भी हर सामान मिल जाता है। बेंगलुरु के चोर बाजार में महंगा कपड़े सस्ते दामों मिल जाती है। यहां सिल्क की साड़ियां भी मिल जाती हैं। आर्टिफिशियल गहने भी खरीदे जा सकते हैं। वहीं छोटा घरेलू सामान भी यहां मिल जाता है।
पुदुपेट मार्केट, चेन्नई - Pudupet Market, Chennai
चेन्नई में पुदुपेट बाजार बहुत प्रसिद्ध है, इस बाजार में आप स्पेयर ऑटो पार्ट्स से लेकर असेंबल और कस्टमाइज्ड कारों तक हर तरह के ऑटोमोबाइल पार्ट्स मिल जाते हैं। इस बाजार में आते ही लोहा-लगंड़ देखने को मिलता है। यहां हर तरह की गाड़ी के पुराने पार्टस मिल जाते हैं। कई बार तो दूसरे स्टेट से गाड़ी के पार्टस तलाशने लोग यहां आते हैं।