- Home
- Business
- Money News
- नीता अंबानी की 'छोटी बहू' राधिका मर्चेंट भी ही हैं बेशकीमती Jewellery की शौकीन, देखें Photos
नीता अंबानी की 'छोटी बहू' राधिका मर्चेंट भी ही हैं बेशकीमती Jewellery की शौकीन, देखें Photos
बिजनेस डेस्क। ऐसी चर्चा चल रही है कि अब राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी जल्द ही देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) से होगी। अनंत अंबानी पूरी तरह फैमिली के बिजनेस की जिम्मेदारियां संभालने में लग गए हैं। ऐसे में, अंबानी फैमिली और मर्चेंट फैमिली भी चाहती है कि दोनों की शादी अब हो जानी चाहिए। बता दें कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी लंबे समय से एक-दूसरे से डेट कर रहे हैं। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी के मौके पर यह खबर फैली थी कि दोनों की सगाई हो चुकी है, लेकिन जियो प्लेटफॉर्म्स के एक स्पोक्सपर्सन ने इसे अफवाह बताया था। इसी मौके पर सबको पता चला था कि राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी की लॉन्ग टाइम फ्रेंड हैं। उसी समय से अंबानी फैमिली ने राधिका मर्चेंट को बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। नीता अंबानी अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट को बहुत चाहती हैं और उनका खास ख्याल रखती हैं। वहीं, मुकेश अंबानी और फैमिली के सभी लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नीता अंबानी को बेशकीमती जूलरी का बहुत शौक है। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी जूलरी का कलेक्शन है। अपनी बड़ी बहू श्लोका मेहता को नीता अंबानी ने करोड़ों रुपए का हीरों का हार गिफ्ट किया था। राधिका मर्चेट की लाइफस्टाइल भी बेहद लग्जीरियस है और उन्हें भी जूलरी का काफी शौक है। ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की शादी के मौके पर उन्हें बेशकीमती जूलरी में देखा गया। कई बार तो उन्हें और ईशा अंबानी को एक ही जैसा जूलरी में देखा गया। राधिका मर्चेंट के पास भी जूलरी का शानदार कलेक्शन है, जिसकी कीमत का अंदाज लगा पाना आसान नहीं है। देखें उनका जूलरी कलेक्शन।
- FB
- TW
- Linkdin
)