- Home
- Business
- Money News
- PHOTOS: बेशकीमती जूलरी की शौकीन हैं नीता अंबानी, बहू श्लोका मेहता को गिफ्ट में दिया था 300 करोड़ का हार
PHOTOS: बेशकीमती जूलरी की शौकीन हैं नीता अंबानी, बहू श्लोका मेहता को गिफ्ट में दिया था 300 करोड़ का हार
बिजनेस डेस्क। भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की वाइफ नीता अंबानी (Nita Ambani) अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए देश ही नहीं, विदेशों में भी चर्चा में बनी रहती हैं। नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की लाइफस्टाइल भी रॉयल है। वे देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रशेल मेहता (Russell Mehta) की बेटी हैं। नीता अंबानी को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके कामों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। वहीं, फैशन और लैविश लाइफस्टाइल के मामले में वे ट्रेंड सेटर हैं। नीता अंबानी को महंगी जूलरी का काफी शौक है। यह शौक उनकी बहू श्लोका मेहता को भी है। नीता अंबानी के कलेक्शन में एक से बढ़ कर एक डिजाइनर जूलरी है। खास मौकों पर नीता अंबानी ये जूलरी पहनती हैं। बेटे आकाश अंबानी की शादी के मौके पर उन्होंने बहू श्लोका मेहता को 300 करोड़ रुपए का हीरों का हार गिफ्ट किया था। आज धनतेरस के मौके पर देखें बेशकीमती जूलरी में नीता अंबानी और श्लोका मेहता की कुछ तस्वीरें।
- FB
- TW
- Linkdin
)
यह तस्वीर श्लोका मेहता की शादी के मौके की है। श्लोका मेहता ने जो हार पहन रखा है, उसकी कीमत 300 करोड़ रुपए है। नीता अंबानी ने यह बेशकीमती हार खास तौर पर उनके लिए बनवाया था। नीता अंबानी ने भी बहुत महंगी ग्रीन इमेरल्ड का हार इस मौके पर पहन रखा है।
नीता अंबानी से उपहार के रूप में मिले इस सैकड़ों करोड़ रुपए के हार में श्लोका मेहता की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस मौके पर सजावट के लिए विदेशों से फूल मंगवाए गए थे।
बेशकीमती जूलरी में सजी सास-बहू की ऐसी जोड़ी शायद ही दूसरी होगी। नीता अंबानी इस मौके पर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और बहू श्लोका मेहता का कहना ही क्या।
हीरों से जड़े इस हार में श्लोका मेहता की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस जड़ाऊ हार की कीमत का अंदाज लगा पाना आसान नहीं है। यह तस्वीर भी श्लोका मेहता की शादी के मौके की है।
इस तस्वीर में नीता अंबानी ने हीरों का हैवी हार पहन रखा है। वहीं, श्लोका मेहता का हार भी बेहद सुंदर है। सास-बहू ने मांग टीका भी पहन रखा है। नीता अंबानी ने सोने का हैवी कर्णफूल भी पहना है।
नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी के दौरान कई मौकों पर अलग-अलग आउटफिट्स और जूलरी में नजर आई थीं। उन्होंने पिंक कलर की साड़ी के साथ कुंदन पोलकी वर्क वाला हार पहना था।
नीता अंबानी की यह तस्वीर बेहद खूबसूरत है। यह तस्वीर उनके बेटे आकाश अंबानी की शादी के वक्त की है। नीता अंबानी ने गले में ब्रॉड लुक वाला नेकपीस पहना रखा है, जो कीमती स्टोन का बना हुआ है।
श्लोका मेहता की यह तस्वीर उनकी शादी के बाद की है। इसमें वे ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। बेशकीमती लहंगे के साथ उन्होंने वह हीरों जड़ा वह हार पहन रखा है, जो उनकी सासू मां नीता अंबानी ने उन्हें गिफ्ट में दिया था।
नीता अंबानी ने अपनी बेटी नीता अंबानी की डांडिया नाइट पर खूबसूरत लहंगे के साथ बेहद कीमती जूलरी पहनी थी। उन्होंने कुंदन, ग्रीन स्टोन, मोती और डायमंड वर्क वाला सेट पहना था।
नीता अंबानी बहुत अच्छे तरीके से अपने आउटफिट के साथ जूलरी को मैच करती हैं। उन्होंने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी के एक फंक्शन में यह बेहद खूबसूरत जड़ाऊ हार और जड़ाऊ झुमके पहने थे।
इस तस्वीर में श्लोका मेहता की नैचुरल ब्यूटी देखते ही बनती है। उन्होंने हीरे का बेहद महंगा नेकलेस और मांग टीका पहन रखा है।
नीता अंबानी ने बेटे आकाश अंबानी की शादी के मौके पर मांग टीका, हैवी ईयरिंग्स और 5 लेयर वाला नेकलेस पहा था। उन्होंने ग्रीन एमेरल्ड और डायमंड जड़ी नथ और चूडि़यां भी पहनी थीं। इस जूलरी में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन वर्क वाली साड़ी के साथ हैवी नेकलेस, ईयररिंग्स और बेहद ही सुंदर अंगूठी पहन रखी है।
ग्रीन एमेरल्ड और डायमंड जड़े इस नेकलेस में मैचिंग ड्रेस के साथ मांग टीका और जूड़े में फूल लगाई श्लोका मेहता की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है। वे किसी परी की तरह सुंदर दिख रही हैं।
शादी के बाद ली गई श्लोका मेहता की एक क्लासिक तस्वीर। इसमें श्लोका मेहता पूरी तरह दुल्हन के रूप में सजी हैं। उन्होंने सास नीता अंबानी का गिफ्ट किया 300 करोड़ रुपए का हार तो पहन ही रखा है, साथ में और भी दूसरे गहने पहन रखे हैं।