MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Business
  • Money News
  • भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी से भी ज्यादा है इस बैंक के MD की सैलरी, 78 लाख शेयर भी पास

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी से भी ज्यादा है इस बैंक के MD की सैलरी, 78 लाख शेयर भी पास

बिजनेस डेस्क। कॉरपोरेट सेक्टर में हाई लेवल के ऑफिसरों की सैलरी बहुत ज्यादा होती है। इतनी ज्यादा सैलरी सरकारी अफसरों को नहीं मिलती। आज भारत ही नहीं, एशिया के सबसे अमीर शख्स रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी माने जाते हैं। यही नहीं, वे दुनिया से सबसे धनी लोगों में 9वें नंबर पर हैं, लेकिन उनसे भी ज्यादा सैलरी जिस शख्स की है, यह जान कर आप हैरान रह जाएंगे। मुकेश अंबानी से भी ज्यादा सैलरी  HDFC Bank के एमडी और सीईओ आदित्य पुरी की है।  HDFC Bank प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है।
 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 25 2020, 05:06 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

कितनी है आदित्य पुरी की सैलरी
पिछले वित्त वर्ष में आदित्य पुरी को 18.9 करोड़ रुपए सैलरी के रूप में मिले। वहीं, मुकेश अंबानी को सालाना सैलरी के तौर पर 15 करोड़ रुपए मिले। मुकेश अंबानी पिछले 12 साल से इतनी ही सैलरी वे रहे हैं। इस साल कोरोनावायरस महामारी के चलते उन्होंने सैलरी नहीं लेने का फैसला लिया है।

27
Asianet Image

2018-19 में 13.7 करोड़ थी सैलरी
वित्त वर्ष 2018-19 में आदित्य पुरी की सालाना सैलरी 13.7 करोड़ थी। इस तरह, उनके पैकेज में एक साल में 38 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई। पिछले वित्त वर्ष में उन्होंने 161 करोड़ रुपए के शेयर भी भुनाए। इस तरह, उनके पास कुल 180 करोड़ रुपए आए।

37
Asianet Image

शुरू से ही है एचडीएफसी की कमान
एचडीएफसी बैंक की शुरुआत के साथ ही इसकी कमान आदित्य पुरी के हाथों में है। यह देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। इसे इस ऊंचाई पर ले जाने का श्रेय आदित्य पुरी को ही जाता है। आदित्य पुरी इस साल 26 अक्टूबर को रिटायर हो जाएंगे। तब उनकी उम्र 70 साल हो जाएगी।
 

47
Asianet Image

एचडीएफसी को बनाया सबसे बड़ा बैंक
एचडीएफसी बैंक की शुरुआत 1995 में सिर्फ एक ब्रांच से हुई थी। पुरी इससे शुरू से ही जुड़े रहे। उनके कार्यकाल में ही एचडीएफसी निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक बना। 

57
Asianet Image

हासिल की कई उपलब्धियां
आदित्य पुरी की लीडरशिप में एचडीएफसी बैंक ने कई उपलब्धियां हासिल की। बैंक की एसेट क्वालिटी को बनाए रखने में आदित्य पुरी की बड़ी भूमिका रही। आज एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 5.7 लाख करोड़ रुपए का है। बैंक का कुल नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) 1.26 फीसदी है, जो बैंकिंग इंडस्ट्री में सबसे कम है।

67
Asianet Image

माने जाते हैं टॉप बैंकर
आदित्य पुरी की गिनती देश के टॉप बैंकर्स में होती है। बैंक में उनके करीब 78 लाख शेयर हैं। इनकी कीमत करीब 804 करोड़ रुपए है।
 

77
Asianet Image

एसबीआई के चेयरमैन की कितनी सैलरी
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार को वित्त वर्ष 2019-20 में 31.2 लाख रुपए की सैलरी मिली। इसमें 27 लाख रुपए बेसिक सैलरी और 4.2 लाख रुपए डीए शामिल है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories