LIC ने लॉन्च की नई स्कीम, निवेश पर जिंदगी भर कमाई की है गारंटी
बिजनेस डेस्क। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसे देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। इसकी वजह यह है कि इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है। सरकारी संस्था होने की वजह से यहां पैसा डूब नहीं सकता। इसकी पॉलिसी में निवेश करने से एक्सीडेंट से लेकर किसी तरह के खतरे में जहां बीमा की सुविधा मिलती है, वहीं मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। यही वजह है कि देश में ज्यादातर परिवारों ने लाइफ इन्श्योरेंस की कोई न कोई पॉलिसी जरूर ले रखी है। अभी हाल ही में एलआईसी ने एक नई पॉलिसी लॉन्च की है। यह पॉलिसी काफी फायदे वाली है। जानते हैं इसके बारे में।
(फाइल फोटो)
- FB
- TW
- Linkdin
)
जीवन अक्षय -7
हाल ही में एलआईसी ने अपनी एक नई पॉलिसी शुरू की है। इस पॉलिसी का नाम जीवन अक्षय-7 है। यह सिंगल प्रीमियम वाली नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग और पर्सनल एन्युटी स्कीम है। यह पॉलिसी 25 अगस्त, 2020 से प्रभावी हो चुकी है।
(फाइल फोटो)
क्या होती है एन्युटी स्कीम
किसी भी एन्युटी (annuity) स्कीम में निवेश की गई रकम पर ब्याज लगाकर एक तय समय के बाद इनकम मिलती है। इसमें हर महीने इनकम हासिल किया जा सकता है। इस तरह, एकमुश्त निवेश के बाद ऐसी योजनाओं में नियमित तौर पर एक निश्चित आय होती रहती है।
(फाइल फोटो)
जीवन अक्षय स्कीम में एन्युटी के ऑप्शन
एलआईसी की जीवन अक्षय स्कीम में एकमुश्त राशि के भुगतान पर निवेशकों को एन्युटी के 10 उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक को चुनने की सुविधा मिलती है।
(फाइल फोटो)
एन्युटी दरों की गांरटी
इस पॉलिसी को लेने पर शुरुआत में ही एन्युटी की दरों की गारंटी दे दी जाती है। पॉलिसीधारक को उम्र भर एन्युटी का भुगतान किया जाता है। इस पॉलिसी को ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीकों से लिया जा सकता है।
(फाइल फोटो)
न्यूनतम एन्युटी 12 हजार रुपए सालाना
इस प्लान के लिए न्यूनतम खरीद मूल्य 1 लाख रुपए है। इस पॉलिसी में मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक आधार पर एन्यूटी मिलती है। न्यूनतम एन्यूटी 12 हजार रुपए सालाना है।
(फाइल फोटो)
अधिकतम खरीद की सीमा नहीं
इस पॉलिसी में अधिकतम खरीद की कोई सीमा नहीं है। अगर कोई 5 लाख से ज्यादा का निवेश इस पॉलिसी में करता है, तो एन्युटी दर में वृद्धि के रूप में इन्सेंटिव भी मिलता है।
(फाइल फोटो)
किस उम्र के लोग खरीद सकते हैं पॉलिसी
यह पॉलिसी खरीद मूल्य की वापसी के साथ जीवन के लिए तत्काल एन्युटी के विकल्प को छोड़ कर 30 से 85 साल के लोगों के लिए उपलब्ध है। पहले वाली स्थिति में यह सौ साल तक के लिए है। दिव्यांग लोगों के लिए भी यह पॉलिसी खरीदी जा सकती है।
(फाइल फोटो)
मिल सकती है जॉइंट लाइफ एन्युटी
इस पॉ़लिसी में एक ही परिवार के दो वंशजों यानी दादा-दादी, माता-पिता, बच्चे, नाती-पोते, पति-पत्नी या भाई-बहन के बीच जॉइंट लाइफ एन्युटी भी ली जा सकती है। पॉलिसी जारी होने के 3 महीने बाद या फ्री-लुक की अवधि समाप्त हो जाने के बाद लोन की सुविधा भी मिलती है।
(फाइल फोटो)