- Home
- Business
- Money News
- LIC की इस स्कीम में हर महीने 800 रुपए जमा करने पर मिलेंगे 5.25 लाख, साथ में और भी कई फायदे
LIC की इस स्कीम में हर महीने 800 रुपए जमा करने पर मिलेंगे 5.25 लाख, साथ में और भी कई फायदे
बिजनेस डेस्क। लाइफ इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) ने लोगों की अलग-अलग जरूरतों को देखते हुए कई तरह के प्लान निकाल रखे हैं। एलआईसी ने बीमा पॉलिसी के अलावा पेंशन प्लान भी लाए हैं। एलआईसी निवेश पर रिटर्न देने के साथ लाइफ कवरेज तो देती ही है, यह अपने कस्टमर्स को बोनस का फायदा भी देती है। आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें मेच्योरिटी के बाद नियमित तौर पर पेंशन मिलती है। एलआईसी के साथ सबसे खास बात यह है कि यहां लगाया गया आपका पैसा कभी डूब नहीं सकता। इसकी वजह यह है कि सरकार एलआईसी में जमा किए गए पैसे पर सॉवरेन गांरटी (Sovereign Guarantee) देती है। जानें इस प्लान के बारे में।
(फाइल फोटो)
| Updated : Apr 14 2021, 12:30 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
17
)
एलआईसी की इस पॉलिसी का नाम जीवन लाभ (Jeevan Labh) है। इस स्कीम को कम से कम 8 साल के बच्चे के नाम पर भी लिया जा सकता है। वहीं, इसमें निवेश करने की अधिकतम उम्र सीमा 54 साल है। (फाइल फोटो)
27
इस पॉलिसी में अगर 54 साल का कोई व्यक्ति निवेश करता है, तो उसकी पॉलिसी अवधि 21 साल की होगी। वहीं, 25 साल की अवधि वाली पॉलिसी लेने के लिए अधिकतम उम्र 50 साल होनी चाहिए। यह पॉलिसी दोनों स्थिति में 75 साल की उम्र में मेच्योर हो जाएगी। (फाइल फोटो)
37
एलआईसी की इस पॉलिसी में कम से कम 2 लाख रुपए का सम एश्योर्ड होता है। अधिकतम सम एश्योर्ड की कोई लिमिट नहीं है। इसमें पॉलिसी पीरियड 3 तरह की होती है। (फाइल फोटो)
47
इस पॉलिसी की पीरियड को 16 साल, 21 साल और 25 साल के लिए लिया जा सकता है। इसके लिए 10, 15 और 16 साल तक प्रीमियम जमा करना होता है। मेच्योरिटी अवधि पूरी होने पर पॉलिसी की पूरी राशि मिलेगी। (फाइल फोटो)
57
इस पॉलिसी में एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसएबिलिटी बेनिफिट भी मिलता है। इसके अलावा न्यू टर्म इन्श्योरेंस और न्यू क्रिटिकल राइडर बेनिफिट भी मिलते हैं। इस स्कीम में अगर पॉलिसीहोल्डर की उम्र 30 साल है, तो 2 लाख रुपए का सम एश्योर्ड खरीदने पर पॉलिसी की अवधि 25 साल होगी और हर महीने 800 रुपए का प्रीमियम देना होगा। (फाइल फोटो)
67
एलआईसी की इस स्कीम में प्रति 1000 रुपए पर 47 रुपए का बोनस मिलता है। इस तरह 25 साल में बोनस के रूप में अलग से 90 हजार रुपए मिलेंगे। इस तरह, कुल राशि 5.25 लाख रुपए मिलेगी। इसमें 2 लाख रुपए का सम एश्योर्ड, 2.35 लाख रुपए का रिविजनरी बोनस और 90 हजार का एडिशनल बोनस शामिल है। (फाइल फोटो)
77
इस स्कीम के तहत पॉलिसी अवधि के दौरान अगर पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है, तो उसके नॉमिनी को 2 लाख रुपए का सम एश्योर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा नॉमिनी को रिविजनरी बोनस और एडिशनल बोनस भी मिलेगा। बोनस इस बात पर निर्भर करता है कि प्रीमियम कितने समय तक जमा किया गया है। इस पॉलिसी में लगातार 2 साल तक प्रीमियम जमा करने पर लोन भी लिया जा सकता है। 2 साल के बाद पॉलसी सरेंडर किए जाने की भी सुविधा है। (फाइल फोटो)