- Home
- Business
- Money News
- जानें श्रीगंगानगर में क्यों सबसे महंगा रहता है पेट्रोल-डीजल, 11 राज्यों में 100 के पार पहुंची कीमतें
जानें श्रीगंगानगर में क्यों सबसे महंगा रहता है पेट्रोल-डीजल, 11 राज्यों में 100 के पार पहुंची कीमतें
बिजनेस डेस्क. कोरोना संकमण के कम होते मामलों से जहां आम लोगों को थोड़ी राहत मिली हीं, पेट्रोल और डीजल ( (Petrol-Diesel)) की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर बड़ असर डाला है। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से अधिक है। 16 जून को एक बार फिर से कीमतें बढ़ी हैं। इस महीने में 9वीं बार तेल महंगा हुआ है। देश में पेट्रोल 108 रुपए लीटर और डीजल 101 रुपए लीटर पर पहुंच गया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल सबसे महंगा है। आइए जानते हैं किन-किन राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए के पार पहुंच गया है और श्रीगंगानगर में कीमतें ज्यादा क्यों हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
11 राज्यों में पेट्रोल 100 के पार
देश के 6 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान, बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, उड़ीसा और लद्दाख में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के ऊपर बिक रहा है।
सबसे ज्यादा वैट कहां
देश में राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक वैट लगाता है। उसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है। राजस्थान में पेट्रोल पर 36% और डीजल पर 26% वैट है।
श्रीगंगानगर में क्यों महंगा है पेट्रोल
कीमतें राज्य के हिसाब से अलग-अलग हैं। इसका कारण राज्यों के द्वारा लगाया जाने वाला मूल्य वर्धित कर (वैट) है। राजस्थान में पेट्रोल पर सर्वाधिक वैट वसूला जा रहा है। वहीं, श्रीगंगानगर में तेल की आपूर्ति जयपुर या जोधपुर से होती है। अधिक दूरी की वजह से परिवहन खर्च ज्यादा हो जाता है। पेट्रोल जयपुर में श्रीगंगानगर के मुकाबले करीब चार रुपये सस्ता रहता है। इस समय यहां पेट्रोल 107.82 और डीजल 100.54 रुपए है।
कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी
कोरोना के साये से निकलने के बाद पश्चिम के अधिकतर देशों में अर्थव्यवस्था में पहले की तरह कामकाज होने लगा है। इससे वहां कच्चे तेल की मांग (Crude Oil Demand) बढ़ी है। कच्चे तेल की मांग बढ़ती ही जा रही है। इस वजह से कच्चे तेल का दाम 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब चला गया है।
कैसे जाने अपने शहर की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको इसके रेट की जानकारी मिलेगी।