- Home
- Business
- Money News
- जब खरबपति रतन टाटा भी आम लोगों की तरह सड़क पर दिखे थे चिंतित, आतंकी हमले से दहल गई थी मुंबई
जब खरबपति रतन टाटा भी आम लोगों की तरह सड़क पर दिखे थे चिंतित, आतंकी हमले से दहल गई थी मुंबई
मुंबई. देश में 11 साल पहले 26/11 का आतंकी हमला हुआ था। इस दिन को देश में इतिहास का सबसे काले दिन के तौर पर याद किया जाता है। 26/11 के मुंबई हमले में करीब 160 लोग मारे गए । इन मारे गए लोगो में देश के नागरिकों के अलावां विदेशी मेहमान भी शामिल थे। पाकिस्तानी आर्मी के संरक्षण में तैयार 10 लश्कर आतंकी पाकिस्तान के कराची से पानी के रास्ते मुंबई पहुंचे थे। मुंबई में इंट्री के बाद इन आतंकियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ताज होटल, कैफे Leopold, chabad House, Rang Bhavan Lane और st.Xavier's कॉलेज को निशाना बनाया।सौ साल से भी पूराने ताज होटल में हुए हमले में करीब 31 लोग मारे गए। ताज होटल के मुखिया रतन टाटा हमले के दौरान कई बार होटल के पास नजर आए । उनको इस दौरान काफी परेशान देखा गया।
| Updated : Nov 24 2019, 06:04 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
113
)
टाटा समूह के मुखिया रतन टाटा इस घटना से काफी आहत हुए थे। हमले के दौरान भी वो होटल के पास बेचैन नजर आए थे।
213
मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकी हमले के इतने साल बाद भी लोग दर्द को भुले तो नहीं परन्तु शहर कहीं आगे बढ़ आया है।
313
ताज होटल को इस हमले से जान के साथ साथ अरबों का नुकसान भी हुआ था। हमले के बाद होटल को दोबारा बनाए जाने के लिए करीब 4 अरब रुपए खर्च हुए थे।
413
ताज होटल में हुए हमले में करीब 31 लागों की मौत हुई। तीन दिन तक चले मुठभेड़ में 2 एनएसजी और मुंबई पुलिस के ऑफिसर भी शहीद हुए थे।
513
ताज होटल को इस हमले से जान के साथ साथ अरबों का नुकसान भी हुआ था। हमले के बाद होटल को दोबारा बनाए जाने के लिए करीब 4 अरब रुपए खर्च हुए थे।
613
रतन टाटा ने होटल ताज में मारे गए 31 कर्मचारियों और मेहमानों की याद में साल 2009 में एक 12 फीट ऊंची स्मारक का अनावरण किया था, जिस पर उनके नाम को अंकित किया गया है।
713
26/11 आतंकी हमले के बाद ताज होटल के सुरक्षा कवच को और मजबूत किया गया, जिसमें आधुनिक तकनीकी को शामिल किया गया।
813
रतन टाटा ने एक समारोह के दौरान मुंबई हमले को याद करते हुए कहा था कि, '' मैं इतना आहत हुआ था कि मेरी आवाज खराब हो गई थी जिसे ठीक होने में 6 महिने लग गए थे। मैं उन सभी लोगों से मिलने हॉस्पिटल और घर गया जो हमले में घायल हुए थे। उनमें से ज्यादातर लोगों का बिल तक भरने वाला कोई नहीं था। मैने सहयता के लिए एक ट्रस्ट बनाकर मदद पहुंचाने की कोशिश की।''
913
ताज होटल में हमले के दौरान होटल में 1000 मेहमान और करीब 500 कर्मचारी काम पर थे। दो रात और तीन दिन तक ये सभी होटल में फंसे रहे थे।
1013
साल 1903 में बने लग्जरी ताज होटल को 26/11 के हमले बाद 2 साल बाद दोबारा खोला गया।
1113
मुंबई पर हुए इस हमले से पूरा शहर कांप उठा था। कभी न थमने वाली मुंबई कई दिनों तक ठप हो गई थी।
1213
मुंबई में हुए हमले में करीब 160 लोग मारे गए जिसमें देश के नागरिक समेत भारत में आए विदेशी मेहमान भी शामिल थे।
1313
100 साल से भी पूराने इस होटल को दोबारा तैयार तो कर लिया गया लेकिन होटल के साथ पूरा शहर आज भी उस दर्दनाक घटना को भुला नहीं पाता।