- Home
- Business
- Money News
- 400 करोड़ के इस आलीशान घर में रहते हैं अडाणी, 3 प्राइवेट जेट के अलावा हैं इन लग्जरी चीजों के मालिक
400 करोड़ के इस आलीशान घर में रहते हैं अडाणी, 3 प्राइवेट जेट के अलावा हैं इन लग्जरी चीजों के मालिक
Gautam Adani Luxury Lifestyle: एशिया और भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडाणी इन दिनों एनडीटीवी इंडिया को खरीदने की वजह से चर्चा में हैं। अडाणी को NDTV में करीब 29.18% हिस्सेदारी मिल चुकी है। इसके अलावा 26% एडिशनल हिस्सेदारी पाने के लिए ओपन ऑफर निकाला है, जो 5 दिसंबर को बंद होगा। इस ओपन ऑफर के पूरी तरह सब्सक्राइब हो जाने के बाद NDTV में अडाणी ग्रुप की टोटल हिस्सेदारी 55% हो जाएगी। बता दें कि दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
फोर्ब्स की द रियलटाइम बिलियनेसर्य लिस्ट (THE REAL TIME BILLIONAIRES LIST) के मुताबिक, गौतम अडाणी फिलहाल दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। उनके पास 135.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। उनसे आगे सिर्फ बर्नार्ड अनॉल्ट और एलन मस्क ही हैं।
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन और भारत के मशहूर उद्योगपति गौतम अडाणी का जन्म 24 जून, 1962 को अहमदाबाद के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। गौतम अडाणी का कारोबार आज दुनियाभर के कई देशों में फैला हुआ है। अडाणी के बिजनेस की बात करें तो उनकी कंपनियां कोयला, पावर, लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट, एग्रो प्रोडक्ट्स, ऑयल और गैस जैसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं।
अडाणी का दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में 400 करोड़ रुपए का आलीशान घर है। करीब 3.4 एकड़ में फैला यह घर बेहद आलीशान है। उनके इस बंगले में 7 बेडरूम, 6 डाइनिंग रूम, एक स्टडी रूम और 7000 स्क्वायर फीट में स्टाफ क्वार्टर बने हैं।
गौतम अडाणी की लग्जरी लाइफस्टाइल की बात करें तो उनके पास सबसे ज्यादा जेट हैं। अडाणी के पास कुल 3 प्राइवेट जेट हैं। अडानी के जेट कलेक्शन में एक बीचक्राफ्ट, एक हॉकर और एक बॉम्बार्डियर शामिल है। उन्होंने 2005 में बीचक्राफ्ट जेट और 2008 में हॉकर जेट खरीदा था।
इनके अलावा गौतम अडाणी के पास 3 हेलिकॉप्टर भी हैं। 2011 में, अदानी ने अगस्ता वेस्टलैंड AW139, एक ट्विन-इंजन, 15-सीटर खरीदा, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है।
कार कलेक्शन की बात करें तो अडाणी के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। उनके पास रोल्स रॉयस घोस्ट, BMW 7 सीरिज, फेरारी, Audi Q7 जैसी कई लग्जरी कारें हैं। अडाणी सबसे ज्यादा BMW 7 सीरीज कार को पसंद करते हैं। उन्हें अक्सर इसी कार में देखा जाता है।
अडाणी के पैतृक घर की बात करें तो यह उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले के थराद में है। गौतम अडाणी के मकान में पिछले कई सालों से दिनेश भाई बारोट रहते हैं। अडाणी चाहते हैं कि उनके पैतृक घर की अच्छे से देखभाल हो, इसलिए उन्होंने दिनेशभाई को अपना घर दे रखा है।
दिनेश भाई बारोट के मुताबिक, अडाणी का मकान पूरी तरह से सागौन का बना हुआ है। मकान की जो जालियां हैं, उन्हें बिना वेल्डिंग के लगाया गया है। हम कई सालों से यहां रह रहे हैं। हमसे आज तक इस घर का किराया नहीं लिया गया है।
ये भी देखें :
2 बेटों के पिता हैं बिजनेसमैन गौतम अडाणी, जानें क्या करते हैं बहू, पत्नी और बेटा