- Home
- Business
- Money News
- Elon musk birthday: इन 5 लड़कियों के साथ रिलेशन में रहे है टेस्ला के CEO, 5 बच्चों के बाद भी नहीं टिकी शादी
Elon musk birthday: इन 5 लड़कियों के साथ रिलेशन में रहे है टेस्ला के CEO, 5 बच्चों के बाद भी नहीं टिकी शादी
बिजनेस डेस्क : स्पेस एक्स, टेस्ला और अब ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk birthday) 28 जून यानी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। मस्क पूरी दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं और अपनी लाइफस्टाइल और अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको मिलवाते हैं उनकी 5 माशूकाओं (Elon musk love story) से जिनमें से तीन के साथ तो उन्होंने शादी रचाई। लेकिन उनकी किस्मत तो देखिए कि 6 बच्चों के बाद भी उनकी शादियां नहीं टिकी...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
एलन मस्क का पूरा नाम एलन रीव मस्क है। उनका जन्म साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में हुआ था। उनके पापा एक इंजीनियर और मां एक मॉडल थी। लेकिन जब एलन 9 साल के थे तो इनके माता-पिता का तलाक हो गया और वह अपने पिता के साथ प्रिटोरिया में ही रहने लगे।
वह दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन, निवेशक, इंजीनियर और आविष्कारक हैं। उन्होंने स्पेसएक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों को बनाया है हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को भी खरीद लिया है।
अपने बिजनेस स्किल्स के साथ ही एलन मस्की अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनका दिल पहली बार अपनी कॉलेज की फ्रेंड जस्टिन विल्सन पर आया था। 7 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद 2000 में उन्होंने जस्टिन से शादी कर ली।
एलन और जस्टिन का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 8 साल बाद दोनों 2008 में अलग हो गए। बता दें कि इस शादी से एलन मस्क को 5 बच्चे हुए थे। लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई।
तलाक के कुछ दिनों के बाद ही एलन मस्क का दिल अमेरिकन एक्ट्रेस तालुलाह रिले पर आ गया। दोनों ने 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया और 2010 में शादी कर ली।
तालुलाह रिले के साथ भी मस्क का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 2012 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। उनका ये रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था।
1 साल के अंदर ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और 2013 में उन्होंने एक बार फिर तालुलाह के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। लेकिन 2016 तक एक बार फिर उनका तलाक हो गया।
अमेरिकन एक्ट्रेस से दोबारा तलाक लेने के बाद एलन मस्क का दिल कई हसीनाओं पर आया। इस लिस्ट में सिंगर ग्राइम्स शामिल है। जिन मस्क के साथ हमेशा देखा जाता था।
ग्राइम्स ने पिछले साल ही एलन मस्क के बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, दोनों की शादी अब तक नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि अब वह ग्राइम्स से भी अलग हो गए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क अब खुद से 23 साल छोटी नताशा बैसेट को डेट कर रहे हैं। जो एक एक्ट्रेस है और ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। दोनों को एक साथ कई बार हाथों में हाथ डाले देखा जा चुका है। उन्होंने इस साल फरवरी से ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया है।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क तीन बार शादी कर चुके हैं और कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में भी रहे हैं। उनके फिलहाल 6 बच्चे हैं लेकिन कहा जाता है कि एलन मस्क बेहद दिल फेंक एक इंसान हैं।
Elon Musk हैं इन लग्जरी गाड़ियों के शौकीन, गैरेज में खड़ी कार कलेक्शन देख हो जाएंगे दंग