- Home
- Business
- Money News
- बिना ड्राइवर के ट्रैक्टर-खेतों में ड्रोन से छिड़काव, सोचिए कितने अमीर होंगे इस देश के किसान
बिना ड्राइवर के ट्रैक्टर-खेतों में ड्रोन से छिड़काव, सोचिए कितने अमीर होंगे इस देश के किसान
जापान दुनिया भर में अपनी एडवांस टैक्नोलॉजी के लिए प्रसिद्ध है। फिर चाहे वो इलेक्ट्रॉनिक आइटम हो, वाहन हो या फिर खेती किसानी। हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुके जापान ने वैज्ञानिक तरीके से खेती करके एक और उदहारण पेश किया है। यूकी मोरी अपने फल और सब्जियां मैदान में नहीं उगाते हैं। उन्हें इसके लिए खेत की ज़रूरत भी नहीं होती। दरअसल जापानी वैज्ञानिक यूकी मोरी अपने फल और सब्जियों को एक पॉलीमर फ़िल्म पर उगाते हैं। यह पॉलीमर से स्पष्ट होता है कि इसकी परतों को आसानी से पार किया जा सकता है। इतना ही नहीं यहां सब्जियां किसी भी वातावरण में उग सकती हैं। इस तकनीक में परंपरागत खेती की तुलना में 90 प्रतिशत कम पानी खर्च होता है। इसमें किसी कीटनाशक की ज़रूरत भी नहीं होती है क्योंकि पॉलीमर खुद से वायरस और बैक्टीरिया को रोकने में सक्षम होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
| Published : Oct 15 2019, 04:10 PM IST / Updated: Oct 17 2019, 02:26 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin