MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Business
  • Money News
  • घर बार बेचने की नौबत, अब 2 कंपनियों में हिस्सा बेचकर कर्ज चुकाएंगे मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल

घर बार बेचने की नौबत, अब 2 कंपनियों में हिस्सा बेचकर कर्ज चुकाएंगे मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल

बिजनेस डेस्क। कभी दुनिया के छठे अमीर शख्स रहे अनिल अंबानी आज कर्ज के बड़े संकट से जूझ रहे हैं। हालत इतनी खराब हो गई है कि उनके सामने अपनी कंपनियों को बेचने के सिवा और दूसरा कोई चारा नहीं रह गया है। रिलायंस ग्रुप के प्रमुख अनिल अंबानी ने कर्ज की समस्या से निपटने के लिए अपनी दो बिजली कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। ये कंपनियां बीएसईसी और यमुना डिस्कॉम्स हैं। सूत्रों के मुताबिक, अनिल अंबानी ने इन कंपनियों को बेचने के लिए केएमपीजी को खरीददार तलाशने की जिम्मेदारी दी है।

Asianet News Hindi | Updated : May 13 2020, 11:42 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना
अनिल अंबानी की योजना इन दोनों कंपनियों में 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की है। राजधानी दिल्ली में इन दोनों कंपनियों के 44 लाख कस्टमर हैं। बीएसईसी और यमुना डिस्कॉम्स रिलायंस ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में से है।

28
Asianet Image

मुंबई की बिजली कंपनी भी बेची थी
इसके पहले भी अनिल अंबानी मुंबई में अपनी बिजली वितरण कंपनी को अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड को बेच चुके हैं। 2018 में इस डील से अनिल अंबानी को 18,800 करोड़ रुपए हासिल हुए थे। 

38
Asianet Image

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर है भारी कर्ज
अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप का हिस्सा रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर बड़े कर्ज की समस्या से जूझ रहा है। इससे निपटने के लिए ही कंपनियों को बेचने की योजना पर काम चल रहा है।

48
Asianet Image

इन कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी
बीएसईसी और यमुना डिस्कॉम्स में हिस्सेदारी की खरीद के लिए ब्रूकफील्ड एसेट मैनेजमेंट, ग्रीनको एनर्जी, टॉरेंट पावर साहित कुल 8 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। 

58
Asianet Image

दिवालिया होने की हालत  
कर्ज के संकट से जूझ रहे अनिल अंबानी दिवालिया होने की हालत में पहुंचते जा रहे हैं। इस साल फरवरी में ब्रिटेन में एक मामले की सुनवाई को दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति शून्य बताई थी। उन्होंने ब्रिटेन की एक अदालत में कहा था कि उनकी नेटवर्थ जीरो हो चुकी है और वे दिवालिया हो चुके हैं।

68
Asianet Image

चीन में भी चला था मामला
चीन के बैंकों के 68 करोड़ डॉलर (4,760 करोड़ रुपए) के कर्ज के मामले की सुनवाई के दौरान अनिल अंबानी के वकील ने कहा था कि एक समय वे बहुत अमीर कारोबारी थे, लेकिन टेलिकॉम सेक्टर में भारी घाटे के कारण वे बर्बाद हो गए।

78
Asianet Image

रिलांयस ग्रुप पर 93 हजार करोड़ का कर्ज
अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस ग्रुप पर कर्ज का बहुत बड़ा बोझ है। इससे ग्रुप की सभी कंपनियों की हालत खराब है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर, 2019 तक रिलायंस ग्रुप 13.2 डॉलर (करीब 93 हजार करोड़ रुपए) का कर्ज था।

88
Asianet Image

एरिक्शन से विवाद में मुकेश अंबानी ने की थी मदद
अनिल अंबानी का एरिक्शन कंपनी के साथ कर्ज से जुड़ा एक विवाद सामने आया था। रिलायंस कम्युनिकेशन को एरिक्शन को 550 करोड़ रुपए चुकाने थे। सुप्रीम कोर्ट के इस मामले में दखल देने के बाद अनिल अंबानी कर्ज चुकाने को तैयार हुए थे, जिसमें मुकेश अंबानी ने उनकी मदद की थी। अनिल अंबानी के रिलायंस कम्युनिकेशन की स्थिति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो के आने से हुई, जिसने टेलिकॉम सेक्टर में उथल-पुथल मचा दी। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories