• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Year Ender 2022:आलिया से सोनम कपूर तक,7 सेलिब्रिटी बने पेरेंट्स, इस कपल ने 8माह में दो बार दिया बच्चों को जन्म

Year Ender 2022:आलिया से सोनम कपूर तक,7 सेलिब्रिटी बने पेरेंट्स, इस कपल ने 8माह में दो बार दिया बच्चों को जन्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, Year Ender 2022 :  साल 2022 इसके पहले दो सालों से बेहतर साबित हुआ है। कोरोना महामारी की वजह से  2020   और 2021 सूना बीत गया, इस दौरान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शादी, पार्टी पर भी  रोक लगी रही, वहीं इस साल बी-टाउन में एक बार फिर  रौनक लौट आई  है। 2022 में कई सेलेब्स ने शादी की शहनाई बजाई, वहीं कई सेलेब्रिटी मम्मी- पापा बन गए, इस लिस्ट में आलिया-रणबीर कपूर से लेकर सोनम कपूर और बिपाशा बसु सहित कई सेलेब्रिटी शामिल है।  बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडस्ट्री में कई स्टार  फैमिली के घर किलकारी गूंजी है। इस खबर में देखिए डबल से ट्रिपल होने वाले सेलेब्रिटी की जानकारी...

Rupesh Sahu | Updated : Dec 22 2022, 12:35 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

साल 2022 बी-टाउन में कई सेलेब्रिटी केघर खुशियां लेकर आया है। इसमें फिल्म स्टार से लेकर  टीवी सेलेब्स तक शामिल हैं । देखें  इस साल किन सेलेब्रिटी  के घर आया नन्हा मेहमान । 

28
Asianet Image

सोनम कपूर-आनंद अहुजा
सोनम कपूर और आनंद अहुजा साल 2022 में पैरेंट्स बने हैं। सोनम कपूर ने बेटे वायु को जन्म दिया । अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इस साल अपने बेबी बंप के लिए  सुर्खियों में रहीं हैं । उन्हें प्रेगनेंसी को तमाशा बनाने के लिए जमकर ट्रोल भी किया गया था।  
 

38
Asianet Image

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट 
 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2022 में अप्रेल महीने में शादी की थी, इसके 7 महीने के अंदर ही वो मम्मी-पापा बन गए । दोनों नवंबर में बेटी राहा का वेलकम किया है।  इस साल जून में आलिया ने मां बनने की गुड न्यूज़ शेयर की थी। 
 

48
Asianet Image

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
बॉलीवुड अदाकारा अब अपने पति निक जोनस के साथ यूएसए में रहती हैं। दोनों साल 2022 के जनवरी में माता-पिता बने हैं। इस दंपत्ति ने सरोगेसी के जरिए मालती मैरी को जन्म दिया है। प्रियंका सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेटी के साथ पिक्स शेयर करती हैं।  

58
Asianet Image

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया  बीते काफी समय से ड्रग केस में पुलिस की जांच का सामना कर रहे हैं। हालांकि इस साल उनके घर में खुशियों की किलकारी गूंजी है, दोनों अप्रैल में एक बेटे लक्ष्य के मम्मी- पापा बने हैं। 

68
Asianet Image

करण सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु
करण सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु के घर भी साल 2022 खुशियां लेकर आया है। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप को शो ऑफ करके अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। नो एंट्री  एक्ट्रेस नवंबर में एक बेटी देवी की मां बनीं हैं । 

78
Asianet Image

नयनतारा और विग्नेश शिवान 
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवान ने साल 2022 में शादी की थी, दोनों ने 9 जून 202 को ही शादी हुई थी। इसके कुछ महीने बाद वे पेरेंट्स बन गए । दोनों  सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटों के माता- पिता बन गए हैं ।  हालांकि जिस तरीके से उन्होंने बच्चों को  जन्म दिया इस पर सवाल भी खड़े हुए थे। हालांकि बाद में उन्हें शासन की तरफ से क्लीन चिट मिल गई थी। 

88
Asianet Image

देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी 
देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी शादी के 11 साल बाद  3 अप्रैल 2022 को पैरेंट्स बन गए हैं, बेटी लियाना को जन्म देने के बाद उन्होंने ये खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, वहीं पहली बेटी के जन्म के बाद देबीना एक बार फिर प्रेगनेंट हो गई थी, उन्होंने बीते महीने 11 नवंबर 2022 एक बार फिर एक बेटी को जन्म दिया है। यानि कुल 8 महीने के अंतर से देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी दो बेटियों के माता- पिता बन गए। 

ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार ने लगाई FLOP की झड़ी, आमिर खान भी ढेर, 2022 में BOX OFFICE फ्लॉप हुए ये 10 सुपरस्टार

10 साल में रजनीकांत ने की 8 फिल्में, इतनी रही HIT, 1 की कमाई में बन जाए KGF 2 जैसी 12 मूवी

इन 3 Khan का बजेगा 2023 में BOX OFFICE पर डंका, जानें क्यों FLOP आमिर खान रहेंगे पर्दे से मिसिंग

2022 की बॉलीवुड की 10 महा डिजास्टर फिल्में, 5 तो BOX OFFICE पर 10 करोड़ तक नहीं कमा पाई

एक बहाने से FLOP अक्षय कुमार ने पहली बार दिखाया अपना आलीशान बंगला, 80 Cr का घर दिखता है ऐसा

Rupesh Sahu
About the Author
Rupesh Sahu
रूपेश ने साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर के रूप में करियर शुरू किया। 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई, न्यूज चैनल, अखबार,वेबसाइट में भूमिकाएं बदलती रहीं, पत्रकारिता अनवरत जारी है। Read More...
रणबीर कपूर
आलिया भट्ट
 
Recommended Stories
Top Stories