- Home
- Entertainment
- Bollywood
- महज एक ही फिल्म में क्यों नजर आए सनी देओल और माधुरी दीक्षित, वजह जानकर पड़ जाएंगे सोच में
महज एक ही फिल्म में क्यों नजर आए सनी देओल और माधुरी दीक्षित, वजह जानकर पड़ जाएंगे सोच में
मुंबई. कोरोना वायरस की मार दुनियाभर के लोग झेल रहे हैं। इस संक्रमण से पीड़ित कई लोगों की तो मौत भी हो चुकी है। अभी भी इस महामारी की चपेट में कई लोग है। भारत में भी यह महामारी फैली हुई है। हालांकि, अब सरकार की तरफ से लोगों को घर से बाहर निकलने की थोड़ी राहत मिली है। बावजदू इसके अभी भी कुछ लोग घर में कैद है। सेलेब्स भी घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सनी देओल और माधुरी दीक्षित को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है। किस्सा ये है कि दोनों की बतौर लीड एक्टर सिर्फ एक ही फिल्म आई।
- FB
- TW
- Linkdin
)
सनी और माधुरी लंबे समय से फिल्मों से दूर है। माधुरी कभी-कभार स्क्रीन पर नजर आ जाती है। वे आखिरी बार फिल्म कलंक में दिखीं थीं, जो फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, वे डांस रियलिटी शो जज करती रहती है। वहीं, सनी फिल्मों से दूर है। उन्होंने सालभर पहले ही बेटे करन को लॉन्च करने फिल्म बनाई थी।
इंडस्ट्री में कई हीरो-हीरोइन की जोड़ियां ऐसी हैं जो लगातार कई सफल फिल्मों में साथ दिखाई देती हैं। हालांकि कुछ जोड़ियां जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है लेकिन वह पर्दे पर दिखाई नहीं देतीं। ऐसी ही एक जोड़ी सनी और माधुरी की है, जिसे पसंद किया गया लेकिन ये फिल्मों में नहीं दिखाई दी।
सनी और माधुरी की जोड़ी सिर्फ एक बार सुपरहिट फिल्म 'त्रिदेव' में साथ नजर आई। लेकिन फिर ये दोनों साथ में किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए थे।
दोनों के साथ न आने की वजह अब सामने आई है। दरअसल, सनी की फिल्मों का जॉनर एक्शन तक सीमित रहा था। दूसरी तरफ माधुरी डांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा हर जॉनर की फिल्में कर रही थीं। दोनों की फिल्मों के जोनर के बीच कभी तालमेल नहीं बैठ पाया और दोनों की जोड़ी दोबारा किसी फिल्म में नहीं दिखी।
भले ही सनी और माधुरी की जोड़ी ने केवल एक फिल्म में साथ काम किया हो लेकिन आज भी इन दोनों के बीच रिश्ता काफी दोस्ताना हैं। सनी अब लगभग एक्टिंग से सन्यास ले चुके हैं। हालांकि, माधुरी इक्का-दुक्का फिल्मों में नजर आ जाती है।
एक डांस रियलिटी शो में पहुंचे थे सनी देओल, जिसे माधुरी जज कर रही थी। शो में दोनों की मुलाकात काफी समय बाद हुई थी।