- Home
- Entertianment
- Bollywood
- बेटी की इस हरकत से परेशान हुईं Akshay Kumar की पत्नी, बोलीं-'बच्चों को स्कूल वापस बुला लो'
बेटी की इस हरकत से परेशान हुईं Akshay Kumar की पत्नी, बोलीं-'बच्चों को स्कूल वापस बुला लो'
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो अपना हर पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वो अपने बच्चों संग बिताए समय की फोटो अक्सर शेयर करती दिखती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लैपटॉप पर काम करती दिखाई दीं और नितारा उनके बिस्तर पर कूद रही हैं।
| Published : Mar 04 2021, 01:24 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
जिसकी वजह से ट्विंकल अपना काम नहीं कर पा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने अपनी परेशानी जाहिर की है। एक्ट्रेस के वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपनी बेटी से बात करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनकी बेटी उनको इग्नोर करती नजर आ रही हैं।
वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपनी समस्या को लिखकर बताया कि बच्चों के रहते हुए घर में काम करना मुश्किल है।
वीडियो में सुना जा सकता है कि परेशान होकर ट्विंकल कहती हैं कि 'आप मेरे कमरे में ऐसा क्यों कर रही हैं? क्या आपकी कोई क्लास नहीं हैं?' जिसके लिए नितारा मॉम को इग्नोर करती हैं।
ट्विंकल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'क्या ये काफी नहीं था कि पड़ोसियों ने भी अब दीवार पर ड्रीलिंग शुरू कर दी है। मुझे अपने बिस्तर पर जिमनास्टिक और एक शेक कर रहे लैपटॉप के साथ भी संघर्ष करना पड़ रहा है।'
इसके आगे उन्होंने लिखा कि 'क्या स्कूल प्लीज इन्हें वापस नहीं बुला सकते हैं...' उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, साथ में उनके फैंस अपने लाइक्स और कमेंट्स द्वारा बेहद प्यार दे रहे हैं। पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन्स भी देखने के लिए मिल रहा है।
इससे पहले ट्विंकल खन्ना ने अपनी बेटी नितारा का एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया था, जिसमें नितारा पेट डॉग को नहलाती नजर आ रही थीं। ट्विंकल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
फैंस नितारा की क्यूटनेस पर कमेंट करते नहीं थक रहे थे। बता दें कि 8 साल की नितारा संग ट्विंकल खन्ना की क्यूट बॉन्डिंग आए दिन नजर आती रहती है। घर में नितारा की क्यूट एक्टिविटीज और शरारतों की झल्कियां ट्विंकल फैंस तक पहुंचाती रहती हैं।