MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • आमिर की बेटी से टाइगर की गर्लफ्रेंड तक, गलत नाम पुकारे जाने से तंग आ चुके हैं ये 8 सेलेब्रिटी

आमिर की बेटी से टाइगर की गर्लफ्रेंड तक, गलत नाम पुकारे जाने से तंग आ चुके हैं ये 8 सेलेब्रिटी

मुंबई। किसी भी शख्स के लिए उसका नाम बहुत मायने रखता है। यहां तक कि उसकी पहचान ही नाम से होती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि शख्स का जो नाम है, लोग उसे गलत उच्चारण करके पुकारते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी होता है। कुछ दिनों पहले आमिर खान की बेटी ने शिकायत करते हुए लोगों को अपने नाम का सही उच्चारण बताया था। साथ ही उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट की थी कि उन्हें उनके सही नाम से बुलाया जाए। कुछ साल पहले कंगना ने भी अपने नाम को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने सही नाम के बारे में बताया था। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड के ऐसे ही 8 सेलेब्स के बारे में जिनका नाम लोग गलत तरीके से पुकारते हैं, जबकि उसका सही उच्चारण कुछ और ही है।    

Asianet News Hindi | Published : Apr 09 2021, 11:48 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के नाम को लोग गलत तरीके से पुकारते हैं। एक्ट्रेस अपने नाम को Disha Patani लिखती हैं, जिसे कई लोग दिशा पटानी समझते हैं, जबकि उनका सही नाम दिशा पाटनी है। 

28
Asianet Image

दीप‍िका पादुकोण के नाम के आखिर में e अक्षर जुड़े होने से लोग उनके नाम को लेकर दुविधा में रहते हैं। दीप‍िका अपना नाम Deepika Padukone लिखती हैं, जिसे लोग दीप‍िका पादुकोणे समझते हैं। जबकि दीपिका के सरनेम के अंत में लगने वाला e साइलेंट है। उनका सही नाम दीपिका पादुकोण है। 

38
Asianet Image

साउथ के एक्टर ममूटी के बेटे दुलकर सलमान के नाम को लेकर भी लोग अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं। वो अपना नाम Dulquer Salmaan लिखते हैं। लोग उनके नाम को कभी दुलकेर तो कभी दलकीर समझते हैं। जबकि उनके नाम का सही उच्चारण दुलकर है। 

48
Asianet Image

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने हाल ही में अपने नाम के कन्फ्यूजन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी। वो अपना नाम Ira Khan लिखती हैं और लोग भी उन्हें इरा खान के नाम से बुलाते हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने नाम का सही उच्चरण बताते हुए कहा कि उनका नाम इरा नहीं बल्क‍ि आयरा है। 

58
Asianet Image

बाहुबली के भल्लालदेव से मशहूर हुए राणा दग्गुबाती के सरनेम के उच्चारण में भी लोग कन्फ्यूज रहते हैं। राणा ने कुछ दिनों पहले एक मैगजीन द्वारा उनके नाम की गलती स्पेलिंग लिखने पर रिएक्शन दिया था। वो अपना नाम Rana Daggubati लिखते हैं, जिसे लोग राणा दग्गुबती समझते हैं, जबकि उनके नाम का सही उच्चारण राणा दग्गुबाती है। 

68
Asianet Image

कल्क‍ि के नाम को लेकर भी लोगों में बहुत कन्फ्यूजन है। उन्हें लोग आज भी कल्कि कोचलिन के नाम से बुलाते हैं। वो अपना नाम Kalki Koechlin लिखती थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका नाम कल्क‍ि कोचल‍िन नहीं बल्क‍ि कल्क‍ि केकलां हैं।  

78
Asianet Image

सलमान की कथित गर्लफ्रेंड और रोमान‍ियन मूल की एक्ट्रेस यूलिया वंतूर के नाम को लेकर भी लोग बेहद कन्फ्यूज रहते हैं। यूलिया अपने नाम को Iulia Vantur लिखती हैं, लेकिन ज्यादातर लोग उन्हें लूलिया वंतूर पढ़ते हैं। जबकि उनके नाम का सही उच्चारण यूलिया है, जिसमें I साइलेंट है।  

88
Asianet Image
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories