Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रंक्षा बंधन' से पहले इस साल इन 8 फिल्मों का भी किया गया विरोध, एक ने कमाए 340 करोड़ रुपए

'लाल सिंह चड्ढा' और 'रंक्षा बंधन' से पहले इस साल इन 8 फिल्मों का भी किया गया विरोध, एक ने कमाए 340 करोड़ रुपए

एंटरटेनमेंट न्यूज. 11 अगस्त 2022 यानी कि आज का दिन बॉलीवुड के लिए बेहद खास होने जा रहा है। आज देश के सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक ओर जहां आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) रिलीज होगी, वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan) का भी प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि, संभवत: यह पहला मौका है जब थिएटर में दो ऐसी बड़ी फिल्में आमने-सामने होंगी जिनका सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया जा रहा है। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर मांग की जा रही है कि इनका बायकॉट किया जाए। वैसे आपको बता दें कि इस साल अब तक बॉलीवुड में कुल 51 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें से 24 डायरेक्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इन 51 फिल्मों में भी 8 फिल्में ऐसी थी जिनका विरोध जताते हुए उनका बायकॉट करने की मांग की गई। इस खबर में हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे...

Akash Khare | Updated : Aug 11 2022, 08:00 AM
5 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

गहराइयां : फ्लॉप
कास्ट : दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे आदि

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपील की थी कि इस फिल्म का बायकॉट किया जाए। इसकी दो वजहें थी। पहली सुशांत सिंह राजपूत के केस के दौरान एनसीबी ने कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर ड्रग्स लेने के आरोप लगाए थे जिसमें से एक नाम दीपिका पादुकोण का भी नाम था। ऐसे में सुशांत के फैंस ने इस फिल्म का जमकर विरोध किया था। वहीं दूसरी तरफ फिल्म में स्टारकिड अनन्या पांडे भी कास्ट की गई थीं जो अक्सर नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल होती हैं। इन दोनों वजहों से इस फिल्म का विरोध किया गया। भले ही यह फिल्म ott पर रिलीज हुई थी पर यह फ्लॉप रही।

28
Asianet Image

गंगूबाई काठियावाड़ी: हिट
बजट: 120 करोड़, 
कलेक्शन : 209 करोड़
कास्ट : आलिया भट्ट, विजय राज आदि

संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनी आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को भी लोगों ने सोशल मीडिया पर बॉयकॉट करने का ट्रेंड चलाया था। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने फिल्म पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का अरोप लगाया। वहीं यह फिल्म'गंगूबाई' की जिंदगी पर आधारित थी, जो एक समय पर कमाठीपुरा की क्वीन थीं। फिल्म के खिलाफ कमाठीपुरा के स्थानीय लोगों ने भी आवाज उठाते हुए आरोप लगाया कि इसमें कमाठीपुरा के लोगों को गलत तरीके से पेश किया गया है। कई विरोधों के बावजूद भी असल जिंदगी पर आधारित आलिया भट्ट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ने में सफल रही और दर्शकों को खूब पसंद आई।

38
Asianet Image

द कश्मीर फाइल्स : सुपरहिट
बजट : 25 करोड़
कलेक्शन : 340 करोड़
कास्ट : अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी आदि

इस फिल्म को लेकर भी कई जगहों पर विरोध किया गया। कुछ ने इसे एक धर्म विरोधी फिल्म माना तो कुछ ने कहा कि इस फिल्म के जरिए इतिहास को तोड़-मरोड़ के पेश किया गया है। बरहाल, यह फिल्म अभी तक इस साल की मोस्ट सक्सेसफुल और  सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

48
Asianet Image

बच्चन पांडे: फ्लॉप
बजट : 150 करोड़ 
कमाई : 73 करोड़
कास्ट : अक्षय कुमार, कृति सेनन, अरशद वारसी आदि

इस फिल्म पर भी आरोप लगाया गया कि इसमें एक धर्म विशेष के व्यक्ति को विलन दिखाया गया है। एक धर्म के शख्स को ऐसा पेश किया जा रहा है कि यह शख्स गुस्से में आकर लोगों का मर्डर कर देता हैं। इसके अलावा फिल्म का ट्रीटमेंट भी कुछ खास नहीं था। यह फ्लॉप हो गई।

58
Asianet Image

हीरोपंती 2 : फ्लॉप
बजट : 70 करोड़
कमाई : 35 करोड़
कास्ट : टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया आदि

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का भी जमकर विरोध किया था। इसका कारण फिल्म में मौजूद स्टारकिड टाइगर श्रॉफ थे। दरअसल, सुशांत के फैंन का एक ग्रुप उनके निधन के बाद से ही स्टारकिड्स की फिल्मों का बायकॉट करने में जुटा हुआ है।

68
Asianet Image

सम्राट पृथ्वीराज: फ्लॉप
बजट : 200 करोड़
कमाई : 63 करोड़
कास्ट : अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद आदि

फिल्म का कई लोगों ने बड़ा विरोध जताया। करणी सेना ने आरोप लगाया कि फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसके अलावा हिंदू संगठनों ने मेकर्स पर सम्राट पृथ्वीराज के अपमान करने का आरोप लगाया था। साथ ही फिल्म को रिलीज न होने देने की धमकी दी थी, जिसके बाद फिल्म का नाम बदला गया।  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

78
Asianet Image

जुग जुग जियो : हिट
बजट : 85 करोड़
कमाई : 135 करोड़
कास्ट : वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर आदि

इस फिल्म का भी नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के नाम पर बायकॉट किया गया। फिल्म के लिए लीड एक्टर वरुण धवन को जमकर ट्रोल किया गया। बहरहाल, इसका फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा और कमजोर कहानी के बावजूद भी यह एक फैमिली एंटरटेनर बनी।

88
Asianet Image

शमशेरा : फ्लॉप
बजट : 150 करोड़
कमाई : 63 करोड़
कास्ट : रणबीर कपूर, संजय दत्त, वाणी कपूर आदि

फिल्म के ट्रेलर को तो काफी पसंद किया गया पर दो वजहों से इसका खूब वरोध हुआ। पहला स्टार किड रणबीर कपूर को सपोर्ट न करने के लिए और दूसरा और सबसे अहम फिल्म में संजय दत्त के लुक के लिए। मेकर्स ने संजय को फिल्म में लाल टीका लगाए और लंबी चोटी रखे किरदार शुद्ध सिंह के रूप में पेश किया जो भगवान का भक्त है और हद से ज्यादा क्रूर है। इसी वजह से लोगों ने फिल्म के मेकर्स पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। फिल्म बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई।

और पढ़ें...

'लाल सिंह चड्ढा' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे सैफ अली खान, बेटे और पूर्व पत्नी संग नजर आए आमिर खान, देखें तस्वीरें

राजू श्रीवास्तव हेल्थ अपडेट: खतरे से बाहर हैं कॉमेडियन, सुनील पाल ने दी लेटेस्ट जानकारी

तो इस तरह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज से 6 हफ्तों के लिए बाहर हुईं शिल्पा शेट्टी, बना लिया अपना यह हाल

Akash Khare
About the Author
Akash Khare
 
Recommended Stories
Top Stories