- Home
- Entertainment
- Bollywood
- करीना के लाडले को नहीं पसंद फोटो क्लिक करवाना, पापा सैफ ने बताया, कैमरा देख क्या कहता है तैमूर
करीना के लाडले को नहीं पसंद फोटो क्लिक करवाना, पापा सैफ ने बताया, कैमरा देख क्या कहता है तैमूर
मुंबई. सैफ और करीना के बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया के फेवरेट स्टार किड हैं। अक्सर उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर की कोई भी फोटोज या वीडियो आता है तो वो वायरल हो जाता है। ऐसे में तैमूर के पापा सैफ अली खान ने बताया कि उसे ज्यादा पैपराजी अटेंशन पसंद नहीं है।
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
17

सैफ ने पैपराजी से गुजारिश करते हुए कहा कि से नॉर्मल रहने दिया जाए और इग्नोर किया जाए। वो अब कैमरे को देख कहता है नो पिक्चर और परेशान होने लगता है। उसे ज्यादा ताम-झाम पसंद नहीं है। वो इतनी भीड़-भाड़ से उत्साहित नहीं होता है।
27
सैफ अली खान ने कहा कि अगर इसके पॉजिटिव साइड की बात की जाए तो लोग इसे देखना काफी पसंद करते हैं। लोग खुश होते हैं ये देखकर उन्हें भी काफी खुशी होती है क्योंकि वो एक क्यूट बच्चा है तो ऐसे में वो समझते हैं कि उसे लेकर ये लोगों का प्यार है। लेकिन दुर्भाग्य से कभी-कभी पब्लिक प्लेसेस या फिर जब वो स्कूल जाता है तब काफी क्राउड हो जाता है तो उससे परेशानियां होती है।
37
अक्सर अब तैमूर को कई मौकों पर देखा गया है कि वो कैमरा और भीड़ को देखते ही चिल्लाने लगते हैं। लोगों पर गुस्सा करते हैं।
47
बहरहाल, सैफ, तैमूर और करीना इन दिनों स्विटजरलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं। वो इस छुट्टी पर क्रिसमस पर गए थे। वहां उन्हें वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ ज्वॉइन किया था।
57
स्विटजरलैंड में इन स्टार्स ने न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। जहां से उनकी सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज भी सामने आए थे।
67
वहीं, अगर सैफ के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो अजय देवगन और काजोल के साथ फिल्म 'तानाजी' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
77
फाइल फोटो।