- Home
- Entertainment
- Bollywood
- हफ्तेभर अमेरिका में फंसे रहने के बाद भारत लौटी एक्ट्रेस की बेटी, डर के मारे सेल्फ आइसोलेशन में गई
हफ्तेभर अमेरिका में फंसे रहने के बाद भारत लौटी एक्ट्रेस की बेटी, डर के मारे सेल्फ आइसोलेशन में गई
मुंबई। कोरोनावायरस की दहशत के बीच फिल्ममेकर शेखर कपूर और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी कावेरी अमेरिका से लौटी है। कोरोना के खौफ के चलते बोस्टन में रह रही कावेरी ने इंडिया पहुंचते ही खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रख लिया है। बता दें कि कावेरी बोस्टन के बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक से पढ़ाई कर रही हैं। कोरोना के चलते अमेरिका में कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और स्टूडेंट को होस्टल खाली करने के लिए कहा गया है। यही वजह है कि कावेरी अमेरिका छोड़ इंडिया लौट आई हैं।
| Updated : Mar 22 2020, 01:05 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
19
)
सुचित्रा के मुताबिक, एक मां होने की वजह से मुझे बेटी की चिंता खाए जा रही थी। वो हफ्तेभर से वहां फंसी थी। इस चिंता में मैं सो भी नहीं पाई। हालांकि, वह अपने क्लोज फैमिली फ्रेंड के साथ रह रही थी और वहां उसकी उसकी अच्छे से केयर हो रही थी।
29
सुचित्रा ने कहा कि उनकी बेटी को इमरजेंसी वीजा पर इंडिया भेजा गया है। सुचित्रा के मुताबिक, उनकी बेटी का एयरपोर्ट पर टेस्ट हुआ था और वह एकदम ठीक है। लेकिन एक जिम्मेदार नागिरक होने के नाते वह जो कर रही है, वह समझदारी है। इतना ही नहीं, लोग भी कावेरी के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं।
39
बता दें कि शेखर कपूर और सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 1999 में शादी की थी। हालांकि शादी के 8 साल बाद 2007 में उनका तलाक हो चुका है। कावेरी अब मां के साथ ही रहती हैं।
49
सुचित्रा 'कभी हां कभी न' के बाद 'जज्बात' (1994), 'माय वाइफ्स मर्डर' (2005) और 'रन' (2010) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
59
44 साल की सुचित्रा फिलहाल, कुछ एनजीओ के साथ मिलकर सोशल वर्क और चैरिटी करते देखी जा सकती हैं।
69
बता दें कि सुचित्रा ने जनवरी, 2020 में अनुराग कश्यप को जमकर फटकार लगाई थी। दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के बाद से अनुराग लगातार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाए थे।
79
सुचित्रा ने अनुराग कश्यप पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, भाई अपना काम ढंग से करो, सेक्रेड गेम्स और घोस्ट स्टोरीज जैसे बकवास बनाते हो। नाकामी पचती नहीं है इसलिए पीएम मोदी का अपमान करने में लगे हो।'
89
बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 276 तक पहुंच गई है। अब तक भारत में कोरोना से 4 लोगों की मौत हो चुकी है।
99
कोरोना अब तक दुनिया के 185 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। इससे अब तक 11, 399 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, मौत के मामले में इटली ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। इटली में अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, चीन में करीब 3300 लोगों की मौत हुई है।