MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 15 सालों में सोनम कपूर ने लगाई फ्लॉप की झड़ी, लेकिन 2 मामलों में दीपिका पादुकोण पर पड़ती हैं भारी

15 सालों में सोनम कपूर ने लगाई फ्लॉप की झड़ी, लेकिन 2 मामलों में दीपिका पादुकोण पर पड़ती हैं भारी

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल का वक्त बीत गया है। उन्होंने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बनी फिल्म 'सांवरिया' (Saawariya) से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अपोजिट बॉलीवुड डेब्यू किया था, जो 7 नवम्बर 2007 को रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक सोनम 19 फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिनमें से 10 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। हालांकि, जो सफल रही हैं, उनमें से भी ब्लॉकबस्टर सिर्फ एक और हिट 5 रही हैं, जबकि बाकी 3 एवरेज रहीं। सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक साथ ही बॉलीवुड में कदम रखा था और आज की तारीख में दीपिका सोनम से सफल एक्ट्रेस हैं। लेकिन दो मामलों में सोनम दीपिका पर भारी हैं। आइए आपको बताते हैं सोनम कपूर के करियर ग्राफ के बारे में, साथ ही जानिए किन मामलों में वे दीपिका पर भारी हैं....

3 Min read
Gagan Gurjar
Published : Nov 09 2022, 09:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

सोनम कपूर की पहली फिल्म 'सांवरिया' 2007 में आई और महज 20.92 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी। फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

29
Asianet Image

सोनम कपूर की 2009 में आई फिल्म 'दिल्ली 6' सिर्फ 30.70 करोड़ रुपए कमाकर फ्लॉप रही तो वहीं 2010 में रिलीज हुईं उनकी दो फिल्मों में से एक (आई हेट लव स्टोरीज) एवरेज और दूसरी 'आयशा' फ्लॉप हो गई। दोनों फिल्मों ने क्रमशः 43.17 करोड़ रुपए और 17.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

39
Asianet Image

सोनम कपूर 2011 में फिर दो फिल्मों में नजर आईं, लेकिन बदकिस्मती से दोनों ही फ्लॉप रहीं। बॉक्स ऑफिस पर  'थैंक यू' ने लगभग 46.57 करोड़ और 'मौसम' ने लगभग 29.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 2012 में भी सोनम के हाथ निराशा ही लगी। इस साल उनकी इकलौती फिल्म 'प्लेयर्स' आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 28.93 करोड़ रुपए कमाए और फ्लॉप की कैटेगरी में शामिल हो गई।

49
Asianet Image

डेब्यू के बाद 2013 पहला साल रहा, जब सोनम की दोनों फ़िल्में हिट और सुपरहिट हो गईं। ये दोनों फ़िल्में थीं 'रांझणा' और 'भाग मिल्खा भाग'। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर क्रमशः 60.35 करोड़ रुपए और 108.93 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

59
Asianet Image

सोनम कपूर ने 2014 में दो फिल्मों में काम किया। इनमें से 'बेवकूफियां' 14.01 करोड़ रुपए पर सिमटकर फ्लॉप साबित हुई और 'खूबसूरत' का परफॉर्मेंस एवरेज रहा, जिसने लगभग 24.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

69
Asianet Image

2015 में सोनम कपूर की फिल्मों में से एक डॉली की डोली' फ्लॉप हुई, जिसने लगभग 19.26 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि दूसरी 'प्रेम रतन धन पायो' सुपरहिट रही, जिसने करीब 210 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसी तरह 2016 में सोनम की सिर्फ एक फिल्म 'नीरजा' आई, जो सुपर हिट रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 75.61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

79
Asianet Image

2017 में सोनम कपूर किसी फिल्म में नजर नहीं आई। लेकिन 2018 उनके लिए शानदार रहा। क्योंकि इस साल उनकी तीन फ़िल्में 'पैड मैन', 'वीरे दी वेडिंग' और 'संजू' रिलीज हुईं। तीनों फिल्मों ने क्रमश: 81.82 करोड़, 81.39 करोड़ और 342.53 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इनमें से पहली दो हिट, जबकि अंतिम ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही।

89
Asianet Image

2019 में सोनम कपूर की दो फ़िल्में 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'द जोया फैक्टर' रिलीज हुईं और दोनों ही फ्लॉप साबित हुईं। दोनों फिल्मों का कलेक्शन क्रमशः 20.28 करोड़ औउर 3.12 करोड़ रुपए रहा था।

99
Asianet Image

अब बात दीपिका पादुकोण के साथ सोनम कपूर की तुलना की करते हैं। 15 साल में दीपिका ने सोनम से ज्यादा (24 हिंदी) फिल्मों में काम किया है। उनके खाते में सफल फ़िल्में ज्यादा (15) हैं। लेकिन जब बायोग्राफिकल महिला प्रधान फिल्मों की बात आती है तो सोनम दीपिका पर भारी पड़ जाती हैं। सोनम ने दिवंगत फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की बायोपिक नीरजा की, जो सुपरहिट रही, जबकि दीपिका पादुकोण द्वारा एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक 'छपाक' की गई, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

दूसरा सोनम कपूर को एक्ट्रेस के तौर पर नेशनल अवॉर्ड (नीरजा के लिए स्पेशल मेंशन) मिल चुका है। लेकिन दीपिका अब तक एक भी बार नेशनल अवॉर्ड से नहीं नवाजी गईं। यहां तक कि उन्हें किसी फिल्म के लिए नॉमिनेट तक नहीं किया गया।

और पढ़ें...

सलमान खान की 225 करोड़ की 'टाइगर 3' में ऐसा होगा शाहरुख़ खान का रोल, सामने आई पुख्ता जानकारी

IIFA-2023 में परफॉर्म करेंगे रणवीर सिंह, अबू धाबी में लगेगा सेलिब्रिटीज का मजमा

आलिया भट्ट की बेटी की 'पहली फोटो' वायरल? देखकर लोग बोले- चेहरा ही बदल दिया

3 साल में अक्षय कुमार की 8 में से 6 फ़िल्में फ्लॉप, इज्जत बचाने इन 3 मूवीज पर झोंक रहे पूरी ताकत

 

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
दीपिका पादुकोण
सोनम कपूर
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved