• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • SIIMA Awards 2022: बॉलीवुड से पहुंचे रणवीर और रिया, सबसे धांसू रही यश की एंट्री, देखें तस्वीरें

SIIMA Awards 2022: बॉलीवुड से पहुंचे रणवीर और रिया, सबसे धांसू रही यश की एंट्री, देखें तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क. शनिवार को बेंगलुरु में दसवें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) का आयोजन किया गया। दो दिन तक चलने वाले इस अवॉर्ड शो की पहली रात सुपरस्टार यश, रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन, कमल हासन और विजय देवरकोंडा जैसे सेलेब्स ने शिरकत की। बता दें कि SIIMA अवॉर्ड्स में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों का सम्मान किया जाता है। अल्लू अर्जुन को फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए बेस्ट एक्टर (तेलुगु) के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस (तेलुगु) का अवॉर्ड फिल्म 'मोस्ट एलिजिबल बेचलर' के लिए पूजा हेगड़े ने अपने नाम किया। इसके अलावा इवेंट में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी पहुंचीं, जो चर्चा का विषय रहीं। यहां देखें अवॉर्ड नाइट की तस्वीरें...

Akash Khare | Updated : Sep 11 2022, 07:21 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

अवॉर्ड नाइट में पहुंचे रणवीर सिंह भी खाली हाथ नहीं लौटे। उन्हें यहां मोस्ट पॉपुलर हिंदी एक्टर इन साउथ इंडिया अवॉर्ड से नवाजा गया। रणवीर ने अवॉर्ड नाइट के लिए व्हाइट टक्सीडो के साथ लाइट ब्लू शर्ट पेयर की।

27
Asianet Image

अल्लू अर्जुन यहां ब्लैक सूट में नजर आए जिसपर उन्होंने अपना ट्रेंड मार्क AA प्रिंट करवाया हुआ था। इस साल इवेंट में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस और अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

37
Asianet Image

अवॉर्ड नाइट में पूजा हेगड़े ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन में नजर आईं। उन्होंने न सिर्फ बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता बल्कि उन्हें यूथ आइकॉन साउथ (फीमेल) अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

47
Asianet Image

इवेंट में पहुंचे विजय देवरकोंडा ने यूथ आइकॉन साउथ (मेल) कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया। विजय यहां ब्लैक सूट में पहुंचे जिसपर एम्ब्रॉयड्री वर्क किया गया था।

57
Asianet Image

इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा में रही रिया की एंट्री। वे यहां फ्लोरल शीर साड़ी में पहुंचीं जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

67
Asianet Image

वहीं एंट्री तो जिसकी धमाकेदार रही वो थे 'केजीएफ' फेम रॉकिंग स्टार यश। इवेंट में उनके पहुंचते ही फैंस और फोटोग्राफर्स में हलचल मच गई। यश यहां अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ पहुंचे।

77
Asianet Image

इवेंट में साउथ के दिग्गज स्टार कमल हासन भी पहुंचे। कमल ने पैंट-टीशर्ट के साथ स्पोर्ट्स जैकेट पहनी। वे यहां दर्शकों का अभिवादन करते नजर आए।

ये भी पढ़िए...

इस 'महाभारत' की भव्यता देखकर फटी रह जाएंगी आंखें, क्या आपने देखी हैं अपकमिंग वेब सीरीज की यह 6 तस्वीरें

बेटी ने लॉन्च किया सोनाली फोगाट की आखिरी फिल्म का पोस्टर, बिना नाम लिए किया इशारा, मां के मर्डर पर कही यह बात

जानिए कैसे ऑनलाइन ठगों ने 'अंगूरी भाभी' को बनाया निशाना, एक्ट्रेस बोलीं - वो मेरी मेहनत की कमाई थी

Akash Khare
About the Author
Akash Khare
 
Recommended Stories
Top Stories