- Home
- Entertainment
- Bollywood
- व्हाइट लहंगा और मैचिंग कलर का मास्क पहने भाई की शादी में बन-ठनकर पहुंचीं श्रद्धा कपूर, INSIDE PICS
व्हाइट लहंगा और मैचिंग कलर का मास्क पहने भाई की शादी में बन-ठनकर पहुंचीं श्रद्धा कपूर, INSIDE PICS
मुंबई. श्रद्धा कपूर के मौसेरे भाई और बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) के बेटे प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) ने गुरुवार 4 फरवरी को मशहूर फिल्म निर्माता करीम मोरानी (Karim Morani) की बेटी शजा मोरानी से कोर्ट मैरिज की। इसके बाद बाकी की रस्में जैसे संगीत सेरेमनी हुई। कोर्ट मैरिज के बाद अब दोनों 5 फरवरी को पावना लेक के पास हिंदू रीति-रिवाज से 7 फेरे लेंगे। ऐसे में फेरे लेने से पहले सेरेमनी की कुछ इनसाइड फोटो सामने आई है, जिसमें श्रद्धा कपूर, शक्ति कपूर, सनी देओल, भाग्यश्री, जूही चावला और अनिल कपूर जैसे स्टार्स पहुंचे हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
भाई प्रियांक शर्मा की शादी में श्रद्धा कपूर अपने सगे भाई सिद्धान्त कपूर के साथ पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का लहंगा और उसी के मैचिंग कलर का मास्क भी पहना हुआ था।
प्रियांक शर्मा ने गुरुवार को पहले कोर्ट मैरिज की। इसके बाद अब 5 फरवरी को वो हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेंगे।
बन-ठन कर भाई की शादी में पहुंची श्रद्धा।
नई-नवेली बहू शजा मोरानी और बेटे के साथ पोज देती दिखीं एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे।
प्रियांक शर्मा की वेडिंग सेरेमनी में जूही चावला और भाग्यश्री ने एक फ्रेम में दिए पोज।
सहेली पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे की वेडिंग सेरेमनी में पूमन ढिल्ले भी पहुंचीं। बता दें, पूनम और पद्मिनी को इस वीकेंड इंडियन आइडल के सीजन 12 में साथ में देखा जाएगा। इस दौरान दोनों खुद से जुड़े मजेदार किस्से शेयर करते दिखेंगी।
प्रियांक शर्मा की वेडिंग सेरेमनी में अनिल कपूर का दिखा कूल लुक।
अनिल कपूर इस वेडिंग सेरेमनी में अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ पहुंचे थे।
साली पद्मिनी के बेटे प्रियांक शर्मा के वेडिंग फंक्शन में शक्ति कपूर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया था।
पद्मिनी कोल्हापुरे के वेडिंग फंक्शन में सनी देओल ने भी की शिरकत।