- Home
- Entertianment
- Bollywood
- शिल्पा शेट्टी ने पति के बिना किया गणपति विसर्जन तो अर्पिता ने भी भाई सलमान के बिना दी बप्पा को विदाई : PHOTOS
शिल्पा शेट्टी ने पति के बिना किया गणपति विसर्जन तो अर्पिता ने भी भाई सलमान के बिना दी बप्पा को विदाई : PHOTOS
मुंबई। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर अपने घर में गणपति स्थापना की थी। इसके बाद शनिवार रात को उन्होंने बप्पा का विसर्जन किया। इस दौरान पहली बार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) इसमें नजर नहीं आए। हालांकि, शिल्पा के साथ उनके दोनों बच्चे बेटा वियान राज कुंद्रा और बेटी समीशा थीं। सबसे खास बात ये रही कि शिल्पा और उनके बच्चे मैचिंग ड्रेस में नजर आए। वहीं, सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी शनिवार को गणपति विसर्जन किया। इस दौरान उनके भाई सलमान खान नहीं दिखे। दरअसल, सलमान इन दिनों रूस में अपनी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में बिजी हैं।
| Published : Sep 12 2021, 11:00 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
गणपति विसर्जन में शिल्पा शेट्टी ने जहां यलो कलर का फ्लोरल प्रिंट वाला सूट पहना तो वहीं उनके दोनों बच्चे भी सेम ड्रेस में नजर आए।
शिल्पा ने घर के बाहर ही बने एक टैंक में गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस दौरान शिल्पा ने हाथ जोड़कर बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना की।
शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा को गोद में लेकर कई तस्वीरें क्लिक करवाईं। इस दौरान मां की गोद में समीशा बेहद क्यूट लग रही थीं।
सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी शनिवार को बप्पा को विदा कर दिया। इसके साथ ही अर्पिता ने वादा किया कि वो अगले साल फिर से बप्पा को अपने घर पर विराजेंगी।
अर्पिता ने पूरी धूमधाम के साथ गणपति विसर्जन किया। इस दौरान अर्पिता बप्पा को अपने हाथ में लिए नजर आईं। अर्पिता ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहन रखा था।
अर्पिता के पति और सलमान के बहनोई आयुष शर्मा भी अपने कंधे पर गणपति बप्पा को लिए नजर आए। वहीं सोहेल खान भी गणपति विसर्जन में शामिल हुए।
हालांकि, गणपति विसर्जन में सलमान खान शामिल नहीं हो पाए। दरअसल, सलमान इन दिनों रूस में अपनी अपकमिंग मूवी 'टाइगर 3' की शूटिंग में बिजी हैं।