- Home
- Entertainment
- Bollywood
- जब बीवी को उठा शाहरुख ने रंग से भारी नाद में पटका, 21 साल पहले कपल ने ऐसे खेली थी होली, PHOTOS
जब बीवी को उठा शाहरुख ने रंग से भारी नाद में पटका, 21 साल पहले कपल ने ऐसे खेली थी होली, PHOTOS
मुंबई। होली (Holi) का त्योहार 29 मार्च को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान बॉलीवुड स्टार्स की होली के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 21 साल पहले का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान पत्नी गौरी के साथ जमकर होली खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख ने पहले गौरी को गोद में उठाया और फिर उन्हें रंगों से भरी नाद में पटक दिया। इसके बाद शाहरुख खान ने गौरी पर जमकर रंग उड़ेला। इस वीडियो को डायरेक्टर सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के साथ सुभाष घई ने लिखा- मुक्ता आर्ट्स में कभी ऐसे होली मनाई जाती थी।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
20 साल पहले शाहरुख ने पत्नी गौरी के साथ ऐसे खेली थी होली।
पत्नी गौरी को शाहरुख ने रंगों से भरी नाद में पटक दिया था।
होली के दौरान शाहरुख और गौरी ने जमकर ड्रिंक किया था।
होली की मस्ती में शाहरुख और गौरी ने चंकी पांडे को भी रंगों से भरे टैंक में फेंक दिया था।
इसके बाद शाहरुख ने पत्नी गौरी के साथ जमकर डांस किया था।
सुभाष घई की इस होली पार्टी में दोनों काफी देर तक नाचते रहे थे।
शाहरुख ने पत्नी गौरी के साथ एक से बढ़कर एक देसी डांस स्टेप्स किए थे।
गौरी ने भी सबकुछ भूलकर पति के साथ जमकर डांस किया था।
होली के रंग में सराबोर होकर पत्नी गौरी के साथ नाचते शाहरुख खान।
गौरी और शाहरुख की होली मस्ती देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाई थीं।
यह होली पार्टी 2000 में मडआइलैंड मुंबई के मेघना कॉटेज में सुभाष घई ने दी थी। पार्टी में चंकी पांडे से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे।
बता दें कि 1997 में शाहरुख खान ने सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' में काम किया था। इस वीडियो में शाहरुख खान ने गौरी को रंगों से भरी टंकी में डुबोकर होली खेली थी।
बता दें कि शाहरुख खान ने 1997 में आई सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' में काम किया था।
शाहरुख ने 1991 में गौरी छिब्बर से लव कम अरैंज मैरिज की थी।
होली पार्टी में आए मेहमानों से मिलते शाहरुख और गौरी खान।
20 साल पहले होली पार्टी में शाहरुख और गौरी का यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है।