MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • शाहिद कपूर एक दो नहीं कई सुपरहिट फिल्मों को कर चुके हैं रिजेक्ट, एक मूवी तो उन्हें 'रॉकस्टार' बना देती

शाहिद कपूर एक दो नहीं कई सुपरहिट फिल्मों को कर चुके हैं रिजेक्ट, एक मूवी तो उन्हें 'रॉकस्टार' बना देती

मुंबई. बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में शुमार शाहिद कपूर (Shahid kapoor) की आने वाली मूवी जर्सी (jersey) है। इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पंकज कपूर के बेटे इसमें जबरदस्त एक्टिंग करते दिखाई दे रहे हैं। तीन साल बड़े पर्दे से दूर रहने वाले शाहिद के फैंस जर्सी को लेकर काफी उत्साहित हैं। अभिनेता पिछली बार कबीर सिंह में नजर आए थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अपने करियर में कई हिट फिल्म देने वाले शाहिद की ऊंचाई कुछ और होती अगर उन्होंने कुछ फिल्मों को रिजेक्ट नहीं किया होता। जी हां, उन्होंने कई ऐसी मूवी को करने से मना कर दिया जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट....

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Apr 20 2022, 10:44 PM IST | Updated : Apr 21 2022, 10:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

शाहिद ने रांझणा फिल्म करने से मना कर दिया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुआ था। इस मूवी से साउथ के एक्टर धनुष ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनम कपूर के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। पहले धनुष की जगह ये ऑफर शाहिद के पास गया था, लेकिन उन्होंने किसी वजह से इस मूवी को करने से मना कर दिया था।

25
Asianet Image

ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की मूवी बैंग-बैंग भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। यह फिल्म ऋतिक से पहले शाहिद को ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। जब यह मूवी ऋतिक रोशन के साथ बड़े पर्दे पर आई तो बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया। 181 करोड़ रुपए का बिजनेस मूवी ने उस वक्त रिकॉर्ड बनाया था।

35
Asianet Image

रॉकस्टार का जब भी नाम सामने आता है तो रणबीर कपूर का चेहरा सामने होता है। लेकिन अगर शाहिद ने इस मूवी को करने से मना नहीं किया होता तो आज वो रॉकस्टार होते। जी हां, इस मूवी को भी मेकर्स सबसे पहले शाहिद कपूर के पास लेकर गए थे। लेकिन उन्होंने उस वक्त इस मूवी को ना करके जब वी मेट को चुना था। करीना कपूर के साथ उनकी यह मूवी भी सुपरहिट हुई थी। बता दें कि शाहिद कपूर करीना के साथ रिलेशनशिप में रह चुके थे। ब्रेकअप के बाद दोनों की यह मूवी सामने आई थीं।

45
Asianet Image

रंग दे बसंती मूवी का ऑफर भी शाहिद को दिया गया था। इस मूवी में उन्हें सिद्धार्थ का रोल करने के लिए ऑफर मेकर्स ने दिया  था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। आमिर की यह मूवी ब्लॉकबस्टर रही थी। 

55
Asianet Image

शुद्ध देसी रोमांस फिल्म को भी करने से शाहिद कपूर ने मना कर दिया था। जिसके बाद इस मूवी का ऑफर सुशांत सिंह राजपूत के पास गया था। लोगों को उनका काम बहुत पसंद आया था। यशराज प्रोडक्शन में बनी यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं।

और पढ़ें:

नानी बबीता कपूर के जन्मदिन पर तैमूर और जेह का दिखा स्वैग, टोंड लेग्स फ्लॉन्ट करती दिखीं करीना कपूर

अभिषेक बच्चन की 'पत्नी'बनने के लिए निम्रत कौर को बढ़ाना पड़ा था 15 Kg वजन, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved