- Home
- Entertainment
- Bollywood
- शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के बेशरम रंग को विवाद से मिला बंपर फायदा, 5 दिनों में 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के बेशरम रंग को विवाद से मिला बंपर फायदा, 5 दिनों में 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क,Shah Rukh Khan, Deepika Padukone's Besharam Rang : पठान से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का बेशरम रंग सांग को विवाद बड़ा फायदा हुआ है। देश में बाकॉट मुहिम के बीच सेफ्रॉन बिकिनी लुक को देखने के लिए दर्शक यूट्यूब पर टूट पड़े हैं। 13 दिसंबर को रिलीज़ हुए गाने को केवल 5 दिनों में 10 करोड़ व्यूज़ मिल चुके हैं। फैंस ने बेशरम रंग में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री की जमकर सराहना की है। वहीं कुछ इंटरनेट यूजर्स ने ट्विटर और दूसरे प्लेटफॉर्म पर पठान का बायकॉट किये जाने की अपील की है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का गाना बेशर्म रंग भगवा रंग के परिधानों के इस्तेमाल को लेकर विवादों में घिर गया है। फिल्म को अब बहिष्कार के आह्वान का भी सामना करना पड़ रहा है।
इस बीच पठान का पहला सांग बेशरम सांग इंटरनेट पर रिलीज़ के बाद से वायरल हो गया है। इस गाने ने महज पांच दिनों में ही 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं। इस हिसाब से पठान पहले से ही सुपरहिट होती दिख रही है।
यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ये खबर शेयर करते हुए लिखा, "100 मिलियन से अधिक व्यूज...पठान, 25 जनवरी, 2023 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।"
पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज होते ही सुर्खियां बटोर रहा है। स्विमसूट में दीपिका पादुकोण, शर्टलैस शाहरुख खान को फैंस ने बहुत पसंद किया है।
बेशरम सांग में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान एक साथ डांस करते दिख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री इलेक्ट्रिफाइंग है। जहां दीपिका पादुकोण अपने बिंदास मूव्स में दिख रही हैं। वहीं शाहरुख खान अपने एक्सप्रेशन से गाने का मूड बनाते दिख रहे हैं।
इससे पहले गाने के रिलीज़ होने पर मध्यप्रदेश के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म मेकर को चेतावनी थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण के भगवा बिकिनी के इस्तेमाल पर मंत्री भड़क गए। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में कुछ बेहद आपत्तिजनक सीन हैं, अगर इन सीन को फिल्म से नहीं हटाया गया तो मध्यप्रदेश में पठान पर बैन लगाया जा सकता है।
वहीं भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भी भगवा का अपमान करने वालों का मुंह तोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने पठान जैसी फिल्मों का बायकॉट करने की लोगों से अपील की है। प्रज्ञा ठाकुर ने बीते दिन अपने बयान में कहा, 'अगर हमारे देश साधु, संन्यासियों, हमारी संस्कृति, पवित्र भगवा रंग का अपमान करने की कोशिश की जाती है, तो फिर हम किसी को भी बख्शेंगे नहीं ।
ये भी पढ़ें-
'शाहरुख़ खान माफ़ी मांगने की बजाय अकड़ दिखा रहे', 'बेशरम रंग' पर भड़का विश्व हिंदू परिषद
बेडरूम में मोनालिसा की इस अदा पर फिदा हो गए पवन सिंह, देखें हॉट एंड बोल्ड डांस के 6 पिक्स
FLOP अक्षय-सलमान से भी कम है 1900 Cr की Avatar 2 की स्टारकास्ट की फीस, इन्हें मिली सबसे ज्यादा रकम