Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • संजय दत्त को जेल में मिलता था कीड़े वाला खाना, कैद में रहते बनाए सिक्स पैक एब्स

संजय दत्त को जेल में मिलता था कीड़े वाला खाना, कैद में रहते बनाए सिक्स पैक एब्स

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की लाइफ अब नॉर्मल हो गई है। अब वो जेल से बाहर अपना जन्मदिन अपनी मर्जी के मुताबिक मना सकते हैं। हालांकि जेल में उनका जीवन बेहद मुश्किल हालातों में बीता था। कैद से रिहा होने के बाद उन्होंने जेल में बिताए एक-एक दिन को सालों के बराबर बताया था। संजू बाबा ने कहा था कि वो उन काले दिनों को कभी भुला सकते हैं। उन्हें तो भरोसा ही नहीं था कि वे अब खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी आपबीती भी सुनाई थी... 

Rupesh Sahu | Updated : Jul 29 2022, 08:00 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

संजय दत्त पर पैसे के दम पर जेल में तमाम ऐशो आराम जुटाने आरोप लगा था। संजय ने उस वक्त कहा था कि  उन्हें जेल में कीड़ों वाला खाना दिया जाता था। उन्होंने कई मर्तबा खाने में मक्खी पड़े देखी थी । दिनभर काम के बाद भूख लगती थी, तो मक्खी निकालकर खाना खा लेता था।  

28
Asianet Image

एक इंटरव्यू में संजू ने बताया था कि, जेल में उन्हें जानवरों जैसा खाना दिया जाता था, उनका  दोस्त युसुफ तो वो खाना खाता ही नहीं था। संजय ने बताया कि उन्होंने तकरीबन एक साल तक ऐसी ही दाल खाई थी, सब्जी के नाम पर वहां बस 'राजगिरा' बनता था। 

38
Asianet Image

संजय दत्त जेल में कई काम करते थे, हालांकि उन्हें एंटरटेनमेंट का काम भी सौंपा गया था। वे जेल के अंदर कम्युनिटी  रेडियो में जॉकी के तौर पर भी काम करते थे।

48
Asianet Image

संजय दत्त, जेल में कागज की थैलियां बनाते थे। इसके लिए उन्हें हर दिन  50 रुपए मिलते थे।  संजय दत्त साथी कैदियों को मिमिक्री आयटम सुनाकर उनका मनोरंजन भी करते थे। 

58
Asianet Image

संजय दत्त, जेल में कागज की थैलियां बनाते थे। इसके लिए उन्हें हर दिन  50 रुपए मिलते थे।  संजय दत्त साथी कैदियों को मिमिक्री आयटम सुनाकर उनका मनोरंजन भी करते थे। 

68
Asianet Image

जय दत्त को माचो मैन कहा जाता है, वे जेल में भी नियम से कसरत करते थे। उन्होंने देसी व्यायाम के जरिए सिक्स पैक ऐब्स बना लिए थे। वे सुबह 5 बजे उठकर व्यायाम में जुट जाते थे। वे योग और ध्यान भी करते थे।  

78
Asianet Image

1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट के बाद संजय दत्त को एके-47 जैसे हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

88
Asianet Image

संजू बाबा, इस केस में टाडा की कोर्ट में दोषी सिध्द हुए थे। उन्हें अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई थी, हालांकि अच्छे बर्ताव की वजह से उन्हें जेल से 103 दिन पहले 25 फरवरी 2016 को सज़ा माफ कर रिहा किया गया था।

Rupesh Sahu
About the Author
Rupesh Sahu
रूपेश ने साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर के रूप में करियर शुरू किया। 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई, न्यूज चैनल, अखबार,वेबसाइट में भूमिकाएं बदलती रहीं, पत्रकारिता अनवरत जारी है। Read More...
संजय दत्त
 
Recommended Stories
Top Stories