- Home
- Entertainment
- Bollywood
- PHOTOS: संजय दत्त ने विराजे गणपति बप्पा, फोटो शेयर करते हुए बोले इस बार जश्न पहले जैसा नहीं
PHOTOS: संजय दत्त ने विराजे गणपति बप्पा, फोटो शेयर करते हुए बोले इस बार जश्न पहले जैसा नहीं
मुंबई। देशभर में शनिवार से 10 दिनी गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते गली-मोहल्लों में गणेश स्थापना नहीं की गई है, लेकिन लोगों ने अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा विराजे। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी घरों में गणेश स्थापना की। संजय दत्त ने भी घर में गणपति बप्पा विराजे। उन्होंने पत्नी मान्यता के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो गणपति प्रतिमा के सामने नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ संजय दत्त ने लिखा, इस बार हर साल की तरह कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं हो रहा है, लेकिन बप्पा पर आस्था अब भी उतनी ही है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस गणेश उत्सव में बप्पा सभी के दुख और बाधाओं को हर लें और सभी सुखी व खुशहाल रहें। गणपति बप्पा मोरया।
- FB
- TW
- Linkdin
)
पत्नी मान्यता के साथ संजय दत्त ने की गणपति बप्पा की पूजा।
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने भी अपने घर में गणपति की स्थापना की।
टाइगर श्रॉफ की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल और सोनाली बेन्द्रे ने भी की बप्पा की आराधना।
सोनू सूद और श्रद्धा कपूर ने भी की गणपति स्थापना।
राजकुमार राव ने भी अपने घर में विराजे गणपति।
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने परिवार के साथ की गणपति आराधना।
फैमिली के साथ अलु अर्जुन और पत्नी के साथ चिरंजीवी।