- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रेग्नेंसी में ठीक से चल भी नहीं पा रही सलमान की बहन फिर भी बेटे की खुशी के लिए मनाया क्रिसमस
प्रेग्नेंसी में ठीक से चल भी नहीं पा रही सलमान की बहन फिर भी बेटे की खुशी के लिए मनाया क्रिसमस
मुंबई. सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान की प्रेग्नेंसी का ये आखिरी महीना चल रहा है। इस दौरान अर्पिता ठीक से चल तक नहीं पा रही है बावजूद इसके उन्होंने अपने 3 साल के बेटे आहिल की खुशी की खातिर क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे। पार्टी में फोटोग्राफर्स को पोज देने अर्पिता पति आयुष शर्मा के साथ पहुंची। इस मौके पर आयुष शर्मा पत्नी अर्पिता का हाथ थामे और उन्हें संभालते नजर आए।। खबरों की मानें तो उन्होंने पति के साथ मिलकर भाई सलमान के बर्थडे के दिन बच्चे के जन्म की प्लानिंग की है।
| Updated : Dec 29 2019, 10:10 AM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
19
)
पार्टी में डेजी शाह, सोहेल खान, एकता कपूर, सई मांजरेकर, आलवीरा अग्निहोत्री नजर आए। गुजरे जमाने की एक्ट्रेस नीलम बेटी का हाथ पहुंची। वहीं करन जौहर अपने दोनों जुड़वा बच्चों को गोद में लेकर पार्टी में स्पॉट हुए। पार्टी में लक्ष्य कपूर , यश और रूही जौहर, रिहान देशमुख और राहिल देशमुख सहित कई स्टार किड्स पहुंचे।
29
भांजे की क्रिसमस पार्टी में मामा सलमान खान देरी से पहुंचे। सलमान इन दिनों अपनी फिल्म दबंग 3 के प्रमोशन में बिजी हैं। इस वजह से वे भांजे की पार्टी में उस वक्त पहुंचे जब वहां सामान उठाने वाले अपना काम कर रहे हैं। आहिल के नाना सलीम खान भी पार्टी में शामिल हुए। 84 साल के सलीम खान सहारा लेकर चलते नजर आए।
39
पार्टी में पहुंची सई मांजरेकर।
49
सुनील ग्रोवर फैमिली के साथ और अलवीरा अग्निहोत्री।
59
सलमान खान और डेजी शाह।
69
बेटे के साथ मुश्ताक शेख और एकता कपूर।
79
पार्टी में बच्चों के साथ पहुंचे करन जौहर।
89
बेटे लक्ष्य के साथ तुषार कपूर।
99
बेटी के साथ नीलम कोठारी।