- Home
- Entertainment
- Bollywood
- फिर सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी टाइगर की गर्लफ्रेंड, फिल्म के मुहूर्त पर दिखा ट्रेडिशनल लुक
फिर सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी टाइगर की गर्लफ्रेंड, फिल्म के मुहूर्त पर दिखा ट्रेडिशनल लुक
मुंबई. सलमान खान और टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी की जल्द ही फिल्म 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में साथ नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का मुहूर्त रखा गया था, जिसमें दिशा का ट्रेडिशनल लुक देखने के लिए मिला। इस प्रोग्राम की फोटोज एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए।
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
14

फोटोज को शेयर करने के साथ ही दिशा ने कैप्शन में #radhe मुहूर्त पूजा लिखकर जानकारी दी। शेयर की हुई तस्वीर में एक्ट्रेस हाथ जोड़कर फिल्म की सक्सेस और सफल शूटिंग के लिए भगवान से प्रार्थना भी की। इस मूवी की शूटिंग 2 नवंबर से ही शुरू हो गई थी, जिसकी फोटो भी सामने आई थी। इसमें जैकी श्रॉफ, प्रभु देवा, सोहेल खान, सलमान खान और दिशा पाटनी जैसे सितारे नजर आए थे।
24
फोटो शेयर करने के साथ फिल्म की रिलीज भी बताई गई थी। 'राधे' को 2020 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसे सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं।
34
इससे पहले सलमान-दिशा की जोड़ी को एक साथ फिल्म 'भारत' में देखने के लिए मिली थी। इसमें दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसमें एक्ट्रेस ने छोटा किरदार निभाया था।
44
फिल्म 'राधे' के अलावा सलमान 'दबंग 3' में नजर आएंगे। मूवी को इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसमें सलमान के अपोजिट महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल प्ले कर रही हैं।