MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 14 साल से रोहित शेट्टी ने नहीं दी एक भी फ्लॉप, जानिए उनकी अब तक की सभी 14 फिल्मों का हाल

14 साल से रोहित शेट्टी ने नहीं दी एक भी फ्लॉप, जानिए उनकी अब तक की सभी 14 फिल्मों का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बॉलीवुड के उन फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जो बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हिट की गारंटी माने जाते हैं। अगर उनका रिकॉर्ड देखें तो उनकी सिर्फ दो फ़िल्में फ्लॉप रही हैं और वह भी 14 साल पहले तब, जब वे फिल्मों में आए ही थे। लेकिन बीते 14 साल से उन्होंने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। ऐसे में उनकी हालिया रिलीज 'सर्कस' (Cirkus) को मिल रहे खराब रिव्यू उन्हें चिंता में डाल सकते हैं। दरअसल, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 'सर्कस' ना तो दर्शकों को पसंद आ रही है और ना ही फिल्म क्रिटिक्स की ओर से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। अब यह तो देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर इसका परफॉर्मेंस कैसा रहता है। लेकिन उनकी पिछले 14 सालों में रिलीज हुईं फिल्मों का रिकॉर्ड आप नीचे स्लाइड्स में देख सकते हैं....

3 Min read
Gagan Gurjar
Published : Dec 23 2022, 03:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

2021 में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे और अजय देवगन और रणवीर सिंह का एक्सटेंडेड कैमियो था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 195 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे और यह हिट रही थी।

212
Asianet Image

रोहित शेट्टी ने 2018 में रणवीर सिंह को लेकर 'सिम्बा' रिलीज की। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही इस फिल्म ने लाइफटाइम लगभग 239 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

312
Asianet Image

अजय देवगन स्टारर 'गोलमाल अगेन' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे, जो 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 205 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

412
Asianet Image

2015 में रिलीज हुई रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'दिलवाले' सेमी हिट रही। फिल्म ने लगभग 140 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म में शाहरुख़ खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन की मुख्य भूमिका थी।

512
Asianet Image

रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को लेकर 'सिंघम रिटर्न्स' बनाई, जो सुपरहिट रही। 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 140 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

612
Asianet Image

शाहरुख़ खान स्टारर 'चेन्नई एक्सप्रेस' 2013 में रिलीज हुई, जिसके डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही इस फिल्म ने लाइफटाइम लगभग 207 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

712
Asianet Image

अजय देवगन और अभिषेक बच्चन को साथ लाकर रोहित शेट्टी ने फिल्म 'बोल बच्चन' बनाई, जो हिट रही थी। 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

812
Asianet Image

2011 में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम' सुपरहिट रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 98 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन की मुख्य भूमिका थी।

912
Asianet Image

रोहित शेट्टी 2010 में 'गोलमाल 3' के साथ पर्दे पर आए, जो ब्लॉकबस्टर रही। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने 108 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी।

1012
Asianet Image

2009 में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म 'ऑल द बेस्ट : फन बिगिन्स' ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 41 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

1112
Asianet Image

रोहित शेट्टी डायरेक्टेड 'गोलमाल रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर हिट रही थी। 2008 में आई इस फिल्म में अजय देवगन की मुख्य भूमिका थी।

1212
Asianet Image

'गोलमाल रिटर्न्स' से पहले रोहित शेट्टी की तीन फ़िल्में 'ज़मीन' (2003), 'गोलमाल : फन अनलिमिटेड' (2006) और 'सन्डे' (2008) रिलीज हुई थीं। इनमें से सिर्फ एक 'गोलमाल' हिट रही थी, जबकि दो फ्लॉप हो गई थीं। तीनों ही फिल्मों में अजय देवगन की मुख्य भूमिका थी।

और पढ़ें...

Cirkus Movie Review: थिएटर से बाहर आते ही दर्शक बोले- 'पैसे वापस दो', फिल्म देखकर दिए ऐसे रिएक्शन

4 बार ख़ुदकुशी की कोशिश कर चुका 'सुल्तान' का एक्टर, सुशांत की मौत के बाद छोड़ना चाहता था बॉलीवुड

देश की 5 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज का हाल, No.1 पर रहने वाली बॉलीवुड अब इन दो से फ़िसड्डी

गोविंदा ने इस वजह से छुपाई थी सुनीता संग शादी की बात, बर्थडे पर वायरल हो रहा पुराना इंटरव्यू

 

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
रोहित शेट्टी
रणवीर सिंह
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved