- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार, फूट फूटकर रोई पत्नी नीतू, यूं संभाला ननद रीमा ने, आलिया के छलके आंसू
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार, फूट फूटकर रोई पत्नी नीतू, यूं संभाला ननद रीमा ने, आलिया के छलके आंसू
मुंबई. वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनकी बॉडी को एम्बुलेंस से मुंबई के कालबादेबी स्थित चंदनवाडी दाहगृह में तक ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके कुछ बॉलीवुड सेलेब्स और कपूर खानदान के सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर अभिषेक बच्चन, अनिल अंबानी, सैफ अली खान, करीना कपूर सहित अन्य सेलेब्स मौजूद थे। बता दें कि बेटी रिद्धिमा पापा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई।
- FB
- TW
- Linkdin
)
पति ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देते समय पत्नी नीतू कपूर फूट-फूटकर रोई। उन्हें ननद रीमा जैन ने बमुश्किल संभाला। वहीं आलिया भट्ट भी नीतू को संभालती नजर आई। आलिया, पूरे समय नीतू के साथ रही।
फूट-फूटकर रोई आलिया भट्ट। साथ में नीतू कपूर, रीमा जैन भी।
पिता के अंतिम संस्कार में सिर झुकाए और मास्क लगाए दिखे रणबीर कपूर।
पति सैफ अली खान और पापा रणधीर कपूर के साथ करीना कपूर।
अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन।
मास्क पहने अनिल अंबानी भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
सैफ अली खान और करीना कपूर।
अंतिम संस्कार में शामिल हुए कपूर खानदान के मेंबर्स।
पत्नी के साथ अरमान जैन।
आलिया भट्ट, रीमा जैन और आदर जैन।
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में आलिया भट्ट और करीना कपूर।
पापा ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार से पहले अभिषेक बच्चन से बात करते रणबीर कपूर।
चाचा ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुई करीना कपूर।
चाचा ससुर ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में पत्नी करीना कपूर के साथ शामिल हुए सैफ अली खान।
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन।