- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बिन ब्याही मां की संतान हैं रेखा, किंग ऑफ रोमांस ने नहीं की पुष्पावल्ली से शादी, देखें रियल लाइफ की ट्रेजेडी
बिन ब्याही मां की संतान हैं रेखा, किंग ऑफ रोमांस ने नहीं की पुष्पावल्ली से शादी, देखें रियल लाइफ की ट्रेजेडी
एंटरटेनमेंट डेस्क, Rekha is the child of unmarried mother : रेखा फिल्मों से भले ही दूर हैं लेकिन वे हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज यानि 10 अक्टूबर को वे अपना जन्मदिन मना रही है, 1954 में जन्मी रेखा आज भी फिट दिखती हैं। जितने बसंत उन्होंने देखें उतने में तो लोग लाठी टेककर चलने लगते हैं, पर रेखा की खूबसूरती और फिटनेस आज भी बरकरार है। उन्हें देखकर तो कई बार नई हीरोइनें भी शर्मा जाती हैं। रेखा ऊपर से तो खुश दिखती हैं, लेकिन एक बिन ब्याही मां की बेटी के अंदर टीस भी भरी हुई है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
रेखा, साउथ के सुपरस्टार जैमिनी गणेशन और पुष्वावल्ली की संतान हैं, हालांकि उनके पिता रामासामी गणेशन (Ramaswamy Ganesan) ने उनकी मां से कभी शादी नहीं कि, इस वजह से रेखा को बिन ब्याही मां की संतान कहा जाता है।
जेमिनी गणेशन को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में किंग ऑफ रोमांस कहा जाता था। उनके चार- चार महिलाओं से रिलेशन थे, इसमें एक रेखा की मां पुष्वावल्ली भी थीं।
दरअसल जेमिनी बेहद हैंडसम लुक के पुरूष थे, इसी वजह से तमिल मूवी मिस मालिनी में उन्हें रोल मिल गया था, 1947 में रिलीज हुई इस मूवी में उस जमाने की सुपरस्टार पुष्पावल्ली के साथ नजर आए थे।
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जेमिनी और पुष्पावल्ली करीब आ गए थे। वहीं इससे पहले ही जेमिनी की की शादी हो चुकी थी। वहीं दोनों के बीच प्यार पनपता रहा, इस दौरान पुष्पावल्ली ने गणेशन की बेटी रेखा को जन्म दिया था।
रेखा के जन्बाम लेने के बावजूद गणेशन ने पुष्पावल्ली से शादी नहीं की, वहीं बिन ब्याही मां ने अपनी बेहद खूबसूरत बेटी का नाम भानुरेखा रखा था।
रेखा का वास्तिवक नाम भानुरेखा गणेशन है, हालांकि उन्होंने कभी पिता के सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया, वहीं जेमिनी गणेशन ने भी कभी रेखा को अपनी बेटी की तरह नहीं माना था।
जेमिनी गणेशन ने रेखा को कभी नहीं अपनाया, ना ही अपना नाम दिया । गणेशन ने रेखा की मां से किसी तरह की कोई शादी भी नहीं की। इस बात का उल्लेख रेखा की बायोग्राफी रेखा द अनटोल्ड स्टोरी में किया गया है।
रेखा को इस बात की इतनी टीस थी कि जब जैमिनी गणेशन की मौत हुई तो वे शूटिंग में व्यस्त रही, वे आखिरी बार भी अपने पिता के दर्शनों के लिए नहीं पहुंची थी।
ये भी पढ़ें
62 साल की संगीता बिजलानी का दिखा ग्लैमरस लुक तो बढ़ी दाढ़ी-सीरियस मूड में नजर आए अक्षय कुमार, PHOTOS
उस हादसे ने खत्म कर दिया था Aashiqui गर्ल का सबकुछ, जिंदा रहने करवाई सर्जरी, अब भी पहचानना मुश्किल
आमिर-अक्षय-रणबीर की वजह से हुआ 2000 करोड़ का घाटा, 273 दिन में BOX OFFICE पर ये 14 फिल्में ढेर