MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • रणवीर सिंह की 8 लग्जरी कारें, कोई 3.10 करोड़ तो कोई 3.29 करोड़ की

रणवीर सिंह की 8 लग्जरी कारें, कोई 3.10 करोड़ तो कोई 3.29 करोड़ की

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  37 साल के हो गए हैं। 6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में से एक हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। रणवीर ने एक बातचीत में बताया था कि 2011 में वे आर्थिक तंगी में आ गए थे। हालांकि, आज की तारीख में वे लग्जरी लाइफ जीते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास तकरीबन 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। उनकी लग्जरी कारों का कलेक्शन देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। नीचे की स्लाइड्स में हम आपको रणवीर की 8 कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 12 लाख से लेकर 3.29 करोड़ रुपए तक है...

Gagan Gurjar | Published : Jul 06 2022, 09:41 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

रणवीर सिंह ऑरेंज कलर की लैम्बोगिनी यूरस के मालिक है, जिसकी  भारत में कीमत तकरीबन 3.1 करोड़ रुपए बताई जाती है। 305 किमी. प्रति घंटे की टॉप स्पीड वाली इस कार को 100 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने में महज 3.6 सेकंड का समय लगता है।

28
Asianet Image

रणवीर को मुंबई की सड़कों पर अक्सर एस्टन मार्टिन कंपनी की रैपाइड एस की सवारी करते देखा जाता है। 5.2 सेकंड में 0-100 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने वाली इस कार की टॉप स्पीड 296 किमी. प्रति घंटा होती है। भारत में इस कार की कीमत लगभग 3.29 करोड़ रुपए है। 

38
Asianet Image

रणवीर सिंह के पास मर्सिडीज बेंज GLS 350d भी है, जिसकी कीमत तकरीबन 85.66 लाख रुपए बताई जाती है। 4.1 सेकंड में 0-100 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने वाली इस कार की टॉप स्पीड 222 किमी. प्रति घंटा बताई जाती है।

48
Asianet Image

रणवीर सिंह ने अपने 36वें जन्मदिन पर मर्सिडीज मेबैक GLS600 कार खरीदी थी, जिसकी कीमत 2.80 करोड़ रुपए बताई जाती है। 250 किमी. प्रति घंटा की टॉप स्पीड वाली इस कार को 0-100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 4.9 सेकंड का समय लगता है।

58
Asianet Image

रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह के पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग कार भी है, जिसकी कीमत लगभग 2.26 करोड़ रुपए है। यह कार 6.5 सेकंड में 225 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 225 किमी. प्रति घंटा है।

68
Asianet Image

रणवीर सिंह के गैरेज में ऑडी Q5 भी मौजूद है। इस कार की कीमत 59.88 लाख रुपए बताई जाती है। 6.3 सेकंड में 0-100 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने वाली इस कार की टॉप स्पीड 237 किमी. प्रति घंटा है। 

78
Asianet Image

रणवीर की लग्जरी कारों की कतार में जैगुआर एक्सजे एल शामिल है। इस कार की कीमत लगभग 99.56 लाख रुपए से 1.97 करोड़ रुपए तक जाती है। कार की टॉप स्पीड 250 किमी. प्रति घंटा है। 0-100 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने में इस कार को 6.2 सेकंड का समय लगता है।

88
Asianet Image

रणवीर सिंह के पास सबसे सस्ती कार मारुति सुजुकी कंपनी की सिआज़ है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए तक जाती है।  बताया जाता है कि रणवीर को यह कार मारुति सुजुकी की ओर से तोहफे में दी गई थी।

और पढ़ें...

Koffee With Karan 7 का पहला प्रोमो आउट, आलिया भट्ट ने सुहागरात तो रणवीर सिंह ने की SEX प्ले लिस्ट पर बात

जब शिल्पा शेट्टी के होंठों के पीछे पड़ गए थे अनिल कपूर, ऐसा कमेंट कर उड़ाया था जमकर मजाक

'शक्तिमान' बन बुराई पर प्रहार करेंगे रणवीर सिंह! एक्टर को पसंद आया सुपरहीरो का किरदार

शादी के सालभर बाद ही 8 साल छोटे पति से दूर भाग जाना चाहती थीं फराह खान, खुद बताई इसकी वजह

 

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
रणवीर सिंह
 
Recommended Stories
Top Stories