- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 'मेड इन चाइना' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में खाना पकाते नजर आए राजकुमार और मौनी: PHOTOS
'मेड इन चाइना' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में खाना पकाते नजर आए राजकुमार और मौनी: PHOTOS
मुबई. राजकुमार राव और मौनी रॉय स्टारर फिल्म 'मेड इन चाइना' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। ऐसे में इसके ईवेंट में दोनों लीड एक्टर्स ने शिरकत की थी। इस दौरान वे कढ़ाई में खाना पकाते हुए नजर आए। 'मेड इन चाइना' का डायरेक्शन मिखिल मुशले ने किया है। इसे दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
| Published : Sep 18 2019, 05:58 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
14
)
मूवी में अमायरा दस्तूर, परेश रावल, बोमन ईरानी, गजराज राव और सुमित व्यास भी अहम रोल में दिखेंगे। 'मेड इन चाइना' में पहली बार राजकुमार राव और मौनी रॉय की जोड़ी एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएगी।
24
फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कॉमेडी और मजेदार कंटेंट वाली ये मूवी सिनेमाहॉल में एंटरटेन करेगी। 'मेड इन चाइना' में एक स्ट्रगलिंग गुजराती बिजनेसमैन की कहानी को दिखाया गया है, जो एक सफल एंटरप्रन्योर बनने के मकसद से चीन जाता है। फिल्म में मौनी रॉय एक्टर राजकुमार राव की पत्नी की भूमिका प्ले कर रही हैं।
34
'मेड इन चाइना' से पहले मौनी रॉय फिल्म 'रोमिया अकबर वॉल्टर' में नजर आई थीं। वहीं, राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' जुलाई में रिलीज हुई थी। इसमें राजकुमार के साथ कंगना रनौत अहम भूमिका में थीं। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। अब दर्शकों को एक्टर की 'मेड इन चाइना' से भी बहुत उम्मीदें हैं।
44
बता दें, मौनी ने फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म पिछले साल 2018 में 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इसमें वे अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।