- Home
- Entertainment
- Bollywood
- दिल्ली में फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं प्रियंका चोपड़ा, कजिन का सेलिब्रेट किया बर्थडे
दिल्ली में फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं प्रियंका चोपड़ा, कजिन का सेलिब्रेट किया बर्थडे
मुंबई. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजक्ट में दिल्ली में मौजूद हैं और दिल्ली के हर पल को एन्जॉय कर रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की है। इसमें वे अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।
| Published : Nov 09 2019, 03:18 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
14
)
इसके साथ ही प्रियंका ने फैमिली संग कजिन का बर्थडे सेलिब्रेट भी किया। उन्होंने फैमिली गेट टू गेदर की कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी और इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, 'फैमिली के साथ रात, हैप्पी बर्थडे कुणाल भोगल।'
24
निक जोनास संग शादी करके प्रियंका अब भले ही यूएस में शिफ्ट हो गई हैं, लेकिन वो जब भी भारत आती हैं तो फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना कभी नहीं भूलती हैं।
34
इससे पहले प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज और भी शेयर की थी, जिसमें वे दिल्ली की फेमस 'दौलत की चाट' का लुत्फ उठाती नजर आई थीं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ दिन पहले एक प्रदूषण के चलते मास्क पहनकर फोटो शेयर की थी, जिसके चलते उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा था।
44
वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वे आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट फरहान अख्तर को लीड रोल में देखा गया था।