MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • पति-मां के साथ कश लगाती प्रियंका हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- दिवाली में तो अस्थमा हो जाता है

पति-मां के साथ कश लगाती प्रियंका हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- दिवाली में तो अस्थमा हो जाता है

प्रियंका ने की थी दिवाली पर लोगों से पटाखे न चलाने की अपील

Sushil Tiwari | Updated : Jul 22 2019, 12:50 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
Asianet Image
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। शादी के बाद यह उनका फर्स्ट बर्थडे था और इसे खास बनाने के लिए उन्होंने काफी तैयारी की थी। बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन्हीं में से एक फोटो को लेकर प्रियंका जमकर ट्रोल हो रही हैं और लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
24
Asianet Image
दरअसल, एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीती हुई नजर आ रही हैं, जबकि उनके पति निक जोनास और मां मधु चोपड़ा सिगार पीते दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका और उनकी मां को स्मोक करता देख लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। प्रियंका को ट्रोल करने की वजह ये है कि उन्हें 5 साल की उम्र से ही अस्थमा की बीमारी है। इसके अलावा उन्होंने दिवाली पर फैन्स से पटाखे न जलाने की अपील की थी। दिवाली पर प्रियंका ने एक वीडियो के जरिए अपने फैन्स से गुजारिश की थी कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आतिशबाजी न करें। प्रियंका ने वीडियो में कहा था- "प्लीज मेरी सांसों का ख्याल रख‍िए। दिवाली पर पटाखे मत चलाइए। यह त्योहार लाइट्स, प्यार का होना चाहिए, न कि प्रदूषण का।"
34
Asianet Image
अब प्रियंका और उनकी फैमिली को मियामी बीच पर बोट में बैठकर स्मोक करता देख फैन्स उन्हें उनकी ही कही बातें और अस्थमा की बीमारी की याद दिला रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये वही प्रियंका चोपड़ा हैं, जिन्हें दिवाली पर धुएं से दिक्कत होती है और इन्हें अस्थमा भी है।' एक और यूजर ने लिखा- 'दीदी को दिवाली पर अस्थमा हो जाता है लेकिन दीदी सिगरेट भी पीती हैं। दीदी को दिवाली पर पटाखों से हवा प्रदूषित लगती है। पर दीदी को बर्थडे पर पटाखे भी चलाने हैं। ऐसा कैसे चलेगा दीदी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दीदी को दिवाली के पटाखों से अस्थमा होता है पर दीदी भइया के साथ बैठकर सुट्टा लगाएंगी।'
44
Asianet Image
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। शादी के दौरान भी आतिशबाजी करने पर लोगों ने प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी काम कर रहे हैं।
Sushil Tiwari
About the Author
Sushil Tiwari
सुशील कुमार तिवारी। एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर एडीटर कार्यरत हैं। इससे पहले दैनिकभास्कर डॉट कॉम में न्यूज एडीटर के तौर पर काम कर चुके हैं। डिजिटल मीडिया में 17 साल से ज्यादा का अनुभव। इन्हें डिजिटल इंडस्ट्री में अभी तक 25 से ज्यादा परफॉर्मेंस बेस्ड अवार्ड मिल चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories