MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा का रेस्टोरेंट हुआ शुरू, पहले ही दिन परोसे गए डोसा, पकौडे समेत ये भारतीय व्यंजन

PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा का रेस्टोरेंट हुआ शुरू, पहले ही दिन परोसे गए डोसा, पकौडे समेत ये भारतीय व्यंजन

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों के साथ ही अब दूसरे बिजनेस में भी उतर आई हैं। प्रियंका ने न्यूयॉर्क में एक इंडियन रेस्टोरेंट खोला है। 'सोना' (Sona) नाम के इस रेस्टोरेंट का शुभारंभ भी हो चुका है। प्रियंका ने खुद रेस्टोरेंट की ओपनिंग पर मेहमानों और ग्राहकों को परोसे गए लजीज भारतीय व्यंजनों की फोटो शेयर की है। भारत के अलग-अलग राज्यों में मशहूर खाने भी उनके रेस्टोरेंट मेन्यू में शामिल किए गए हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट के अंदर की फोटोज शेयर करते हुए बताया था कि मार्च के आखिर में उनका यह सपना पूरा होने वाला है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 27 2021, 01:38 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

प्रियंका चोपड़ा ने रेस्टोरेंट के ओपन‍िंग की ऑफ‍िश‍ियल अनाउंसमेंट करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने डोसा, पकौड़े, नान, चटनी, डेजर्ट समेत कई भारतीय व्यंजनों की फोटो दिखाई है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट के अंदर की तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

210
Asianet Image

प्र‍ियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- बेहतरीन भारतीय व्यंजन के लिए जो क्रेव‍िंग शुरू हुई थी वो अब इस प्यार में बदल गया है और मैं आप सभी का स्वागत करने के लिए और न्यूयॉर्क के बीचोंबीच भारत का अहसास करने के लिए अब और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती। 
 

310
Asianet Image

प्रियंका ने आगे लिखा- ये एक टीम की मेहनत है, जिसमें मीनाक्षी गोयल, डेविड रैबिन और शेफ हरि नायक के साथ मेन्यू पर चर्चा, स्वाद चखने और इंटीरियर डेकोरेशन के फैसले से लेकर रेस्टोरेंट के परफेक्ट नाम तक कई चीजें शामिल हैं। 
 

410
Asianet Image

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने ये भी बताया कि रेस्टोरेंट का नाम पति निक जोनस ने दिया है। प्रियंका के मुताबिक, टीम के साथ शुरुआती टेस्ट में न‍िक को जो नाम सबसे ज्यादा पसंद आया, वो है सोना। इसका मतलब होता है 'Gold' और निक ने सोना शब्द भारत में हमारी शादी के वक्त सुना था, जो उन्हें बेहद पसंद आया। 

510
Asianet Image

प्र‍ियंका से पहले रेस्टोरेंट के शेफ हरि नायक ने भी एक इंटरव्यू में 'सोना' नाम के पीछे की कहानी का खुलासा किया था। हरि नायक ने बताया था क‍ि सोना नाम रखना प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस का आइडिया था। हम लोग कोई ऐसा भारतीय नाम चाहते थे, जो कि बोलने में बेहद आसान हो और उसे गूगल पर सर्च करने में भी कोई दिक्कत न आए। 

610
Asianet Image

प्रियंका के रेस्तरां में कोरोना महामारी के बाद भी पहले ही दिन अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। मेन्यू में दही-कचौड़ी, कुल्चा, कोफ्ता कोरमा, बकेट व्हीट भेल, फिश करी, बटर चिकन समेत कई इंडियन व्यंजन शामिल किए गए।  

710
Asianet Image

प्रियंका के रेस्टोरेंट में वुडन फ्लोरिंग में गोल्डन और यलो लाइटिंग इसे एक अलग ही लुक दे रही हैं। यहां दो तरह की सीटिंग अरेंजमेंट है। एक तरफ टेबल-कुर्सी और दीवार से लगी बेंच हैं, तो दूसरी ओर सोफे और टेबल का कॉम्बिनेशन रखा गया है।

810
Asianet Image

रेस्टोरेंट में हर टेबल पर खूबसूरत मिनी लैंप के अलावा प्लेट्स और ग्लास रखे हुए नजर आ रहे हैं। यह रेस्टोरेंट 5 बजे से 11 बजे रात तक खुला रहेगा। प्रियंका चोपड़ा ने अपने निक नेम मिमी के नाम से प्राइवेट डाइनिंग रूम भी रेस्टोरेंट में खोला है।

910
Asianet Image

सोना की वेबसाइट के मुताबिक, इस डाइनिंग रूम में 8 से 30 लोग साथ खाना खा सकते हैं। अगर आप कोई प्राइवेट इवेंट करना चाहते हैं तो इन्क्वायरी के लिए वेबसाइट में जाकर बुक कर सकते हैं।

1010
Asianet Image

सोना रेस्टोरेंट में खाने की जिम्मेदारी शेफ हरी नायक को दी गई है। वो अपने जायकेदार इंडियन फूड के लिए मशहूर हैं। प्रियंका के मुताबिक, ये कोश‍िश मेरे दोस्तों मनीष गोयल और डेव‍िड रेबिन की लीडरशिप के बिना मुमकिन नहीं हो पाती। इसके लिए हमारी डिजाइनर मेल‍िसा बोवर्स और बाकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories