- Home
- Entertainment
- Bollywood
- जब डायरेक्टर ने प्रियंका चोपड़ा से कहा था गंदी बात तो एक्ट्रेस ने उठाया था ये बड़ा कदम
जब डायरेक्टर ने प्रियंका चोपड़ा से कहा था गंदी बात तो एक्ट्रेस ने उठाया था ये बड़ा कदम
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा ने आज ही के दिन यानी कि 9 फरवरी को अपना मेमॉयर 'अनफिनिश्ड' लॉन्च किया। इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसका टीजर ऑडियो बुक के रूप में रिलीज किया है। इसकी काफी तारीफें भी हो रही है। एक्ट्रेस को इसमें कहते हुए सुना जा सकता है कि उनका करियर जो कि फिजिकल अपीयरेंस पर आधारित है, ऐसा लग रहा था कि शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा। इसी बीच एक्ट्रेस का एक इंटरव्यू सुर्खियों में आ गया है, जिसमें वो बता रही हैं कि कैसे डायरेक्टर ने उन्हें ब्रेस्ट सर्जरी की सलाह दी थी। 21 साल पुरानी है बात...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
एक विदेशी ववेबसाइट को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद वो बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में थीं। शुरुआत में एक फिल्म के ऑफर में डायरेक्टर ने उनसे कुछ ऐसा कहा कि मूवी छोड़नी पड़ी।
प्रियंका ने बताया था कि उनके करियर की शुरुआत थी, लेकिन उन्होंने कभी किसी को नहीं बताया कि वो फिल्म से क्यों निकल गईं। एक्ट्रेस ने बताया था कि डायरेक्टर ने उनसे ब्रेस्ट इनहैंसमेंट सर्जरी करवाने और 'प्रपोर्शेंस' ठीक करने के लिए कहा था।
इतना ही नहीं उसने प्रियंका को जबड़ा ठीक करवाने और बट्स भी कुशनिंग करवाने की सलाह दी थी। प्रियंका ने बताया कि उस वक्त उनके जो मैनेजर थे, वो भी इस बात पर सहमत थे।
प्रियंका ने बताया कि ये चीजें उस वक्त इंडस्ट्री में नॉर्मल थीं। उन्होंने कहा कि 'उनमें कभी अपने लिए खड़े रहने की हिम्मत नहीं थी और असल में इसे स्वीकार करने की भी। क्योंकि, उन्होंने कई बार सुना था कि ज्यादा बवाल मत करो, तुम इंडस्ट्री में नई हो।'
प्रियंका ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था कि 'वो खुद को आगे सोचने वाली, स्मार्ट लड़की मानती थीं फिर भी उन्हें ये बात फील हुई। धीरे-धीरे वक्त के साथ उन्होंने चीजें सीखीं पर उस समय वो डरी हुई थीं।'
प्रियंका ने बताया कि उस वक्त उन्हें बहुत छोटा फील हुआ और इनसिक्योरिटी भी आ गई थी। बहरहाल, आज वो देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में देखा गया था। इसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव ने लीड रोल प्ले किया था। इस जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में देखा गया था।