- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस है बहुत दिलफेंक, अब तक इतनी लड़कियों के साथ रहा अफेयर
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस है बहुत दिलफेंक, अब तक इतनी लड़कियों के साथ रहा अफेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, Priyanka Chopra and Nick Jonas । बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की आज यानि 1 दिसंबर को वेडिंग एनीवर्सरी है। दोनों ने साल 2018 में इसी तारीख यानि 1 दिसंबर को सात फेरे लिए थे। सरोगेसी की मदद से दोनों एक बच्ची मालती के पेरेंटस भी बन चुके हैं। दोनों की इश्क की दिलचस्प स्टोरी है, हालांकि इससे भी ज्यादा आपको ये बात जानकर आश्चर्य होगा कि निक जोनस बहुत ही दिलफेंक आशिक हैं, प्रियंका से पहले उनके वे 5 लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। देखें निक ने किसे किया था पहली बार किस.....
- FB
- TW
- Linkdin
)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही बहुत स्वतंत्र ख्यालात के कपल हैं। प्रियंका के भी कई बॉयफ्रेंड रह चुके हैं तो वहीं निक जोनस की गर्लफ्रेंड की लिस्ट भी कम नहीं है।
निक जोनस (Nick Jonas) मात्र 14 साल की उम्र में मोहबब्त कर बैठे थे। स्कूली दिनों की रिलेशनशिप तकरीबन डेढ़ साल तक चली थी । हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निक जोनस पहली बार सिंगर माइली साइरस के प्यार में पड़ गए थे।
निक ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस माइली को सबसे पहले किस किया था । निक जोनस ने माइली को हॉलीवुड में कैलिफोर्निया पिज्जा किचन के बाहर फर्स्ट टाइम किस किया था।
साल 2008 में सिंगर सेलेना गोमेज को निक अपना दिल दे बैठे थे। उस दौरान निक जोनस के म्यूजिक एल्बम 'Burnin Up' में उनके साथ सिंगर -एक्टर सेलेना गोमेज ने अहम रोल अदा किया था। हालांकि ये रिलेशनशिप भी ज्यादा लंबी नहीं खिच पाई थी।
साल 2011 में निक जोनस, ऑस्ट्रेलिया की गायिका डेल्टा गुडरेम पर फिदा हो गए थे। हालांकि ये मोहब्बत एक साल भी पूरा नहीं कर पाई थी। डेल्टा गुडेरम और निक जोनस की उम्र में करीब 8 साल का डिफरेंस था।
इसके बाद साल 2013 में निक जोनस को मॉडल ओलिविया कल्पो की अदाएं भा गई थी। 2015 आते- आते जोनस और कल्पो ने अपनी राहें जुदा कर ली थी।
इसके बाद 2016 आने के पहले ही जोनस की लाइफ में प्रियंका चोपड़ा आ गईं । निक जोनस और प्रियंका की मुलाकात ने ग्रीस में एक इवेंट के दौरान हुई थी । यहां से दोनों के बीच प्यार पनपने लगा था।
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने लंबे अफेयर के बाद साल 2018 में शादी कर ली थी। निक अपनी पत्नी प्रियंका से करीब 10 साल छोटे हैं। हालांकि दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली है।
ये भी पढ़ें-
क्या होता है पैनिक अटैक, सुंबुल से लेकर अफसाना तक इन सेलेब्स को BB हाउस में पड़ा दौरा
The Kashmir Files विवाद पर विवेक अग्निहोत्री ने निकाली भड़ास, जानें क्यों बोले छोड़ दूंगा फिल्म बनाना
12 साल गुमनाम रहने के बाद ये एक्टर करने जा रहा कमबैक, BOX OFFICE पर इस फिल्म से मचाएगा धमाल
एक गलती कर मुसीबत में फंसी रवीना टंडन, फॉरेस्ट नियमों को तोड़ने के खिलाफ आई जांच के घेरे में
सबकुछ फिक्स होने के बाद FLOP अक्षय-टाइगर की इस मेगा बजट मूवी से आखिर क्यों पीछे हटी जाह्नवी कपूर ?