MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास को करना पड़ा हॉस्पिटल में एडमिट, इस वक्त पति से 8700 KM दूर है एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास को करना पड़ा हॉस्पिटल में एडमिट, इस वक्त पति से 8700 KM दूर है एक्ट्रेस

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक जोनास अमेरिका में अपने टीवी सिंगिंग रियलिटी शो 'द वॉइस' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें एम्बुलेंस के जरिए लॉस एंजिलिस के एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। हालांकि, उन्हें कैसे और कितनी गंभीर चोट लगी, इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक रात हॉस्पिटल में रहने के बाद निक जोनास की रविवार को छुट्टी हो गई और वो घर आ गए हैं। 

Asianet News Hindi | Updated : May 17 2021, 01:41 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

बता दें, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक-दूसरे से अलग हैं। निक जहां अमेरिका में अपने शो की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं, प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिलिस से 8700 किलोमीटर दूर फिलहाल लंदन में हैं। हालांकि, कोरोना संकट में दोनों ही भारत की मदद कर रहे हैं। पिछले दिनों कपल ने सोशल मीडिया कैम्पेन के जरिए करीब 3 मिलियन डॉलर यानी 22 करोड़ रूपए इकट्ठे किये थे। 

212
Asianet Image

प्रियंका और निक की शादी को दो साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले एक इवेंट में बताया था कि कब और कैसे उन्हें निक जोनस से प्यार हो गया। वौ कौन सी आदत रही, जिस देख प्रियंका को लगा कि निक उनके परफेक्ट पार्टनर हैं।

312
Asianet Image

प्रियंका मानती हैं कि निक जोनस काफी मेहनती कलाकार हैं, जो हर किसी को अपना मुरीद कर सकते हैं। एक्ट्रेस की मानें तो कोई भी उन पर आसानी से विश्वास कर सकता है। खुद प्रियंका भी उसी एनर्जी की वजह से खिंची चली गई थीं।

412
Asianet Image

प्रियंका ने ये भी बताया कि उन्हें पहली बार निक के लिए फीलिंग तब महसूस हुई जब निक जोनस gospel गायकों के लिए एक इवेंट कर रहे थे। उसी इवेंट पर प्रियंका को पहली बार निक से प्यार हुआ था। वहीं, निक जोनस मानते हैं कि उनकी प्रियंका संग ज्यादा मुलाकात नहीं हुई थी। एक साल मिलने के बाद ब्रेक आ गया, फिर दोबारा मिले और फिर ब्रेक, लंबे समय तक ऐसा ही चलता रहा।

512
Asianet Image

निक की मानें तो जब वो प्रियंका संग Dodgers गेम गए थे और यही वो समय था, जब उन्हें प्रियंका के लिए प्यार का एहसास हुआ। उस मुलाकात के 48 घंटे बाद ही दोनों ने एक-दूसरे को 'आई लव यू ' कहा था।

612
Asianet Image

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। प्रियंका ने किताब में अपने उस ब्वॉफ्रेंड का भी जिक्र किया है, जब वो 10वीं क्लास में पढ़ती थीं। उन्होंने अपनी किताब में इस ब्वॉयफ्रेंड का नाम 'बॉब' बताया है।
 

712
Asianet Image

प्रियंका ने बुक में वो किस्सा शेयर किया है, जब वह अमेरिका में अपने रिलेटिव के यहां रहती थीं और स्कूल जाती थीं। तब उन्हें एक लड़के से प्यार हो गया था। प्रियंका ने किताब में बताया कि कैसे एक दिन वो बॉब के साथ मुसीबत में फंस गई थीं।

812
Asianet Image

प्रियंका ने लिखा है- जब मैं 10वीं क्लास में थी तो अपनी मौसी किरण के साथ इंडियानापोलिस में रहती थी। वहां स्कूल में मेरी मुलाकात बॉब से हुई, जिसने अपनी रोमांटिक अदाओं और मजाकिया अंदाज से मुझे अपना दीवाना बना लिया था।

912
Asianet Image

प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, बॉब बहुत ही रोमांटिक लड़का था। उसने मुझे चेन तोहफे में दी थी। मैं उससे शादी तक करने को तैयार थी। एक दिन मैं और बॉब मेरे कमरे में थे। हम दोनों काउच पर बैठकर टीवी देख रहे थे। उसने मेरे हाथ पकड़ा हुआ था। तभी मेरी नजर खिड़की पर पड़ी। मैंने देखा मेरी किरण मौसी घर की सीढ़ियों पर चढ़ रही थीं।

1012
Asianet Image

प्रियंका ने आगे कहा- ये देख मैं घबरा गई थी। दोपहर के 2 बज रहे थे और वह उनके लौटने का वक्त नहीं था। उस समय ऐसा कोई भी रास्ता नहीं था, जिससे बॉब को बाहर निकाल सकूं। इसके बाद मैंने बॉब को अपनी अलमारी में छुपा दिया। मैंने उसको बोला कि तुम यहां तब तक रहना जब तक कि मैं अपनी मौसी को सामान लाने दुकान तक नहीं भेज देती।

1112
Asianet Image

प्रियंका आगे लिखती हैं- किरण मौसी घर के अंदर आईं और कमरे को चारों तरफ ध्यान से देखने लगी। मैं अपने बेड पर अपनी बायोलॉजी की किताब लिए पढ़ने का नाटक कर रही थी। वह मेरे दरवाजे तक आईं और बोलीं इसे खोलो। तब मैंने कहा क्या खोलूं। अपनी अलमारी का दरवाजा खोलो।

1212
Asianet Image

प्रियंका के मुताबिक, मैं बुरी तरह डर गई, क्योंकि मैंने कभी भी अपनी मौसी को इतने गुस्से में नहीं देखा था। मैंने अलमारी का दरवाजा खोला और उससे एक लड़का निकल कर बाहर आया। इसके बाद मौसी ने मम्मी को फोन लगाया और कहा- मैं यकीन नहीं कर सकती कि उसने मेरे सामने झूठ बोला।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories