- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अपनी ही बरात में जमकर नाचा प्रियंका चोपड़ा का एक्स ब्वॉयफ्रेंड, 40 की उम्र में इनसे की शादी, PHOTOS
अपनी ही बरात में जमकर नाचा प्रियंका चोपड़ा का एक्स ब्वॉयफ्रेंड, 40 की उम्र में इनसे की शादी, PHOTOS
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के Ex ब्वॉयफ्रेंड और ऋतिक रोशन के हमशक्ल कहे जाने वाले एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) रविवार को साशा रामचंदानी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज के मुताबिक हुई। हरमन और साशा की शादी में आनंद कारज सेरेमनी के फोटोज उनकी दोस्त शिल्पा शेट्टी ने शेयर कीं। फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- बधाई हो हरमन और साशा, ये बिना शर्त प्यार, खुशियों और दोस्ती की एक नई शुरुआत हो रही है। तुम दोनों के लिए बेहद खुश हूं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
हरमन साशा की शादी की रस्में बरात के साथ शुरू हुईं। हरमन के बेस्ट फ्रेंड राज कुंद्रा ने भी बरात में जमकर डांस किया। राज कुंद्रा ने शादी की कई फोटो शेयर की हैं, जिनमें हरमन खुद अपनी ही बरात में नाचते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि हरमन की शादी के फंक्शन 3 दिन से चल रहे हैं। सबसे पहले कॉकटेल नाइट शुक्रवार की शाम सेलिब्रेट की गई थी। इसके बाद हल्दी और संगीत सेरेमनी शनिवार को हुई। इस शादी में बॉलीवुड से आशीष चौधरी, आमिर अली और सागरिका घाटगे भी शामिल हुए।
हरमन की पत्नी साशा रामचंदानी पेशे से न्यूट्रिशन कोच हैं। साशा इंस्टाग्राम पर बेटर बैलेंस्ड सेल्फ नाम का पेज चलाती हैं। पिछले साल दिसंबर में हरमन और साशा ने चंडीगढ़ में सगाई की थी। साशा क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे की अच्छी दोस्त हैं।
बता दें कि हरमन फिल्ममेकर हैरी बावेजा के बेटे हैं। उन्होंने 2008 में 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा उनके अपोजिट नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक लव स्टोरी 2050 के सेट पर ही हरमन और प्रियंका का अफेयर शुरू हुआ था। दोनों करीब 2 साल तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि बाद में ऐसी खबरें आईं कि प्रियंका ने शाहिद कपूर से नजदीकियों की वजह से हरमन को छोड़ दिया था।
हरमन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास प्रियंका के लिए समय नहीं था। उनकी दो फिल्में पहले ही फ्लॉप हो गई थीं, इसलिए उन पर काफी प्रेशर था। वे अपनी तीसरी फिल्म पर फोकस कर रहे थे। 'वॉट्स योर राशि' मेरे लिए काफी अहम थी। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने उन्हें अपने पर्सनल स्पेस में किसी को जगह न देने की बात कही थी।
वहीं, बाद में हरमन बवेजा का अफेयर एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ रहा। फरवरी, 2014 में हरमन ने इस बात का खुलासा किया था कि वे बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन ये रिश्ता शादी में नहीं बदल पाया और दोनों अलग हो गए। दिसंबर, 2014 में बिपाशा ने ब्रेकअप का अनाउंसमेंट किया था।
हरमन बवेजा की शादी में आशीष चौधरी, आमिर अली, हुसैन कुवजेरवाला और जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे।