- Home
- Entertianment
- Bollywood
- प्रियंका चोपड़ा ने चखे अपने ही रेस्टोरेंट के गोलगप्पे, शेयर कीं एंट्री से किचन तक की खूबसूरत PHOTOS
प्रियंका चोपड़ा ने चखे अपने ही रेस्टोरेंट के गोलगप्पे, शेयर कीं एंट्री से किचन तक की खूबसूरत PHOTOS
मुंबई/न्यूयॉर्क। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में न्यूयॉर्क स्थित अपने रेस्टोरेंट 'सोना' (Sona) पहुंचीं और यहां लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट में गोलगप्पे खाते हुए तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों के साथ ही प्रियंका ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर रेस्टोरेंट के मेन डोर से लेकर किचन तक की फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका ब्लू शेड की शर्ट और यलो कलर के प्लाजो पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
| Published : Jun 27 2021, 12:55 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी टीम और दोस्तों के साथ वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने भारतीय व्यंजनों के लिए फेमस अपने रेस्टोरेंट में गोलगप्पा खाते हुए तस्वीर खिंचवाई। प्रियंका ने अपने साथ ही दोस्तों को भी गोलगप्पे खिलवाए।
प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट का किचन विजिट करते हुए हाइजीन का भी जायजा लिया। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- विश्वास नहीं हो रहा कि मैं सोना में हूं और 3 साल की प्लानिंग के बाद हम सबकी मेहनत को देख रही हूं। मेरा दिल सोना के किचन को देखने और टीम से मिलने को एक्साइटेड है।
प्रियंका ने अपने नोट में लिखा- मेरे प्राइवेट डाइनिंग रूम से लेकर मिमी के गॉर्जियस इंटीरियर्स, भारतीय कलाकारों के शानदार आर्ट, जायकेदार खाने और ड्रिंक, सोना का एक्सपीरियंस बेहद यूनीक था। मेरे दिल का एक हिस्सा न्यूयॉर्क में है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के सोना रेस्टोरेंट की शुरुआत इसी साल मार्च के आखिर में हुई थी। प्रियंका ने रेस्टोरेंट के ओपनिंग की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए कुछ फोटोज शेयर की थीं। इसके साथ ही उन्होंने रेस्टोरेंट के अंदर की तस्वीरें भी शेयर की थीं।
प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- न्यूयॉर्क के बीचोंबीच भारत का अहसास करने के लिए अब और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती। ये एक टीम की मेहनत है, जिसमें मीनाक्षी गोयल, डेविड रैबिन और शेफ हरि नायक के साथ मेन्यू पर चर्चा, स्वाद चखने और इंटीरियर डेकोरेशन के फैसले से लेकर रेस्टोरेंट के परफेक्ट नाम तक कई चीजें शामिल हैं।
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने ये भी बताया कि रेस्टोरेंट का नाम पति निक जोनस ने दिया है। प्रियंका के मुताबिक, टीम के साथ शुरुआती टेस्ट में निक को जो नाम सबसे ज्यादा पसंद आया, वो है सोना। इसका मतलब होता है 'Gold' और निक ने सोना शब्द भारत में हमारी शादी के वक्त सुना था, जो उन्हें बेहद पसंद आया।
प्रियंका से पहले रेस्टोरेंट के शेफ हरि नायक ने भी एक इंटरव्यू में 'सोना' नाम के पीछे की कहानी का खुलासा किया था। हरि नायक ने बताया था कि सोना नाम रखना प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस का आइडिया था। हम लोग कोई ऐसा भारतीय नाम चाहते थे, जो कि बोलने में बेहद आसान हो और उसे गूगल पर सर्च करने में भी कोई दिक्कत न आए।
प्रियंका के रेस्टोरेंट में वुडन फ्लोरिंग में गोल्डन और यलो लाइटिंग इसे एक अलग ही लुक दे रही हैं। यहां दो तरह की सीटिंग अरेंजमेंट है। एक तरफ टेबल-कुर्सी और दीवार से लगी बेंच हैं, तो दूसरी ओर सोफे और टेबल का कॉम्बिनेशन रखा गया है।
रेस्टोरेंट में हर टेबल पर खूबसूरत मिनी लैंप के अलावा प्लेट्स और ग्लास रखे हुए नजर आ रहे हैं। यह रेस्टोरेंट 5 बजे से 11 बजे रात तक खुला रहेगा। प्रियंका चोपड़ा ने अपने निक नेम मिमी के नाम से प्राइवेट डाइनिंग रूम भी रेस्टोरेंट में खोला है।
सोना की वेबसाइट के मुताबिक, इस डाइनिंग रूम में 8 से 30 लोग साथ खाना खा सकते हैं। अगर आप कोई प्राइवेट इवेंट करना चाहते हैं तो इन्क्वायरी के लिए वेबसाइट में जाकर बुक कर सकते हैं।
सोना रेस्टोरेंट में खाने की जिम्मेदारी शेफ हरी नायक को दी गई है। वो अपने जायकेदार इंडियन फूड के लिए मशहूर हैं। प्रियंका के मुताबिक, ये कोशिश मेरे दोस्तों मनीष गोयल और डेविड रेबिन की लीडरशिप के बिना मुमकिन नहीं हो पाती। इसके लिए हमारी डिजाइनर मेलिसा बोवर्स और बाकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।