- Home
- Entertianment
- Bollywood
- सहदेव ही नहीं, आंख मारने वाली लड़की से लेकर डांसिंग अंकल तक, जब ये 8 लोग रातों रात बन गए इंटरनेट सेंसेशन
सहदेव ही नहीं, आंख मारने वाली लड़की से लेकर डांसिंग अंकल तक, जब ये 8 लोग रातों रात बन गए इंटरनेट सेंसेशन
मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों सहदेव दिरदो (Sahadev Dirdo) का गाना 'बसपन का प्यार' (Baspan Ka Pyar) खूब वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक गांव का यह बच्चा इस गाने से रातोरात पॉपुलर हो चुका है। यहां तक कि सहदेव को मशहूर रैपर बादशाह (Baadshah) ने अपने एक गाने में मौका दिया है। यह गाना 11 अगस्त को रिलीज होगा। सहदेव (Sahadev Dirdo) को हाल ही में इंडियन आइडल में भी बुलाया गया था, जहां उनके गाने पर कंटेस्टेंट झूमते नजर आए थे। वैसे, सहदेव (Sahadev Dirdo) कोई अकेले शख्स नहीं हैं, जो सोशल मीडिया की मेहरबानी से रातोंरात पॉपुलर हो गए। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही सेलेब्स के बारे में, जिन्हें सोशल मीडिया ने सुपरस्टार बना दिया।
| Published : Aug 07 2021, 06:26 PM IST / Updated: Aug 07 2021, 06:48 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
प्रिया प्रकाश वारियर :
मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर भी अपने विंक की वजह से रातोरात वायरल हो गई थी। दरअसल, यह सीन उनकी फिल्म 'ओरु अदार लव' का था, जिसमें प्रिया का आंखों से इशारे और बंदूक चलाने वाला सीन खूब पसंद किया गया था।
यशराज मुखाते :
साथ निभाना साथिया में कोकिलाबेन पर वायरल रैप्सोडी 'रसोड़े में कौन था' को यशराज मुखाते ने ही बनाया था। उनका यह रैप सॉन्ग रातोरात वायरल हो गया था। यशराज के बाद इस रैप्सोडी पर कई बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स ने भी लिप सिंक किया था।
संजीव श्रीवास्तव (डांसिंग अंकल) :
भोपाल के पास विदिशा के रहने वाले एक प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ डांसिंग अंकल का डांस आज भी लोगों को याद है। दरअसल, डांसिंग अंकल के नाम से मशहूर संजीव श्रीवास्तव एक शादी में गए थे, जहां उन्होंने गोविंदा की फिल्म के गाने आपके आ जाने से... पर डांस किया था। उसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर शेयर कर दिया और ये वायरल हो गया। बाद में संजीव श्रीवास्तव ने गोविंदा के साथ भी डांस किया था।
अरशद खान :
पाकिस्तान के एक चाय बनाने वाले शख्स अरशद खान की एक फोटो भी खूब वायरल हुई थी, जिसके बाद वो काफी फेमस हो गए। दरअसल, किसी ने चाय डालते हुए उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी। इसके बाद तो नीली आंखों वाले अरशद रातोरात पाकिस्तान के मॉडल बन गए।
रानू मंडल :
पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर भीख मांग कर गुजारा करने वाली रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें रानू लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा' गाती नजर आई थीं। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा। बाद में हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल से अपनी फिल्म का एक गाना 'तेरी मेरी' गवाया था।
कुसुम श्रेष्ठा :
कुछ साल पहले नेपाल की एक सब्जी बेचने वाली लड़की की तस्वीर खूब वायरल हुई थी। कुसुम श्रेष्ठा नाम की इस लड़की की फोटो रूपचंद्र महाजन ने खींची थी। पीठ पर टमाटर की टोकरी लिए कुसुम की फोटो रातोरात इंटरनेट पर वायरल हो गई थी।
बाबा का ढाबा :
बाबा का ढाबा नाम से दिल्ली में एक छोटी सी दुकान चलाने वाले कांता प्रसाद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें इतना सपोर्ट मिला कि उनकी दुकान के सामने लोगों की लाइन लगने लगी। यहां तक कि इस ढाबे को जोमाटो ने डिलीवरी में शामिल कर लिया था। हालांकि, बाद में कांता प्रसाद ने उसी यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ हेरफेर का केस दर्ज करा दिया, जिसने उनका वीडियो शेयर किया था।
ढिंचैक पूजा :
सेल्फी मैंने ले ली आज गाने के बाद ढिंचैक पूजा रातोंरात फेमस हो गई थीं। 2017 में ढिंचैक पूजा का यह गाना इतना वायरल हुआ था कि इस पर खूब वीडियो बने। पूजा इस गाने से इतनी पॉपुलर हुईं कि उन्हें बिग बॉस के एक एपिसोड में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका भी मिला था।